Friday, April 26, 2024
HomeTrending Nowकिसानों ने देश की केंद्र सरकार को अपने सामने झुकने पर किया...

किसानों ने देश की केंद्र सरकार को अपने सामने झुकने पर किया मजबूर : जायसवाल

देहरादून, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव गीताराम जायसवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा कृषि कानूनों को वापस लेना एक बार फिर लोकतंत्र की जीत का परिचायक है, 364 दिनों से किसानों भाईयों का धरना प्रदर्शन चला है आखिर जीत देश के अन्नदाताओं की हुई और मोदी सरकार को जनता के सामने झुकना पड़ा और तीनों काले कानून वापस लेने पड़े |

प्रेस को जारी विज्ञप्ति में  जायसवाल ने कहा कि हम उन सभी किसानों को प्रणाम करते हैं जो किसान भाई वहां पर अपनी जान देकर शहीद हुए हैं उनकी शहादत को सत् सत् नमन् करते हैं | प्रदेश सचिव ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोकतंत्र में कोई राजा अपनी मनमानी नही कर सकता है और जिस प्रकार से भाजपा के शासनकाल में जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा और गरीब लोगों का शोषण किया जा रहा है महंगाई आसमान पर पहुँच गयी, आरक्षण को धीरे खत्म किया जा रहा है साथ ही शिक्षा महंगी कर देश के गरीब लोगों अशिक्षित रखना जैसी नीतियां देश के लिये घातक हैं | देश में छोटी छोटी चीजों को महंगी कर देना गरीब जनता का शोषण करने वाली बात है दलितों को कहीं भी सम्मान न देना भीमराव अंबेडकर जी के सपनों को चकनाचूर कर देने बराबर है |

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद उत्तराखंड के प्रदेश संगठन प्रभारी गीताराम जायसवाल ने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार द्वारा देहरादून में जितनी भी सड़के बनाई गई या बनाई जा रही हैं वो सभी सड़कें बने के साथ साथ ही उखड़ रही हैं और जनता के पैसे की बर्बादी की जा रही हैं, इन सबका 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता मुंह तोड़ जवाब देकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेगी और लोकतंत्र की जीत होगी | भाजपा के शासनकाल में जनता त्रस्त है और मंत्री मस्त हैं लेकिन आज मजदूर और किसान संगठन ने अपनी एकता का परिचय देते हुए हैं यह दिखा दिया है कि जनता अगर किसी को राजा बना सकती हैं तो नीचे भी गिरा सकती हैं आज पूरे देश के सामने यह प्रमाण हैं कि किसानों ने देश की केन्द्र सरकार को अपने सामने झुकने पर मजबूर कर दिया है |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments