Monday, May 6, 2024
HomeTrending Nowगैरसैंण में 7 और 8 दिसंबर को होगा आखिरी विधानसभा सत्र, तैयारियां...

गैरसैंण में 7 और 8 दिसंबर को होगा आखिरी विधानसभा सत्र, तैयारियां हुई शुरू

देहरादून, उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र सात व आठ दिसंबर को भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आहुत होगा। इसके लिए विधानसभा सचिवालय ने दो दिवसीय सत्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की तरफ से अवगत कराया कि 7 व 8 दिसंबर को गैरसैंण में शीतकालीन सत्र होगा। निश्चित रूप से भराड़ीसैंण में ठंड होगी, लेकिन व्यवस्थाओं के सभी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। संभवत: यह सत्र सरकार के इस कार्यकाल का अंतिम सत्र होगा। सरकार ने 29 व 30 नवंबर को गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया था। अभी तक इस संबंध में अधिसूचना जारी नहीं हुई थी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस बार आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहे हैं। मेरे मन है कि जितने दिन का सदन सरकार तय करेगी। एक दिन का विशेष सत्र अमृत महोत्सव पर कर सकते हैं। जिसमें आजादी की लड़ाई में शहादत देने वाले रणबांकुरों, आजादी के बाद क्या पाया। इस पर चर्चा कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments