Friday, July 17, 2026
HomeTrending Nowदेहरादून में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल (18 जुलाई ) बंद...

देहरादून में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल (18 जुलाई ) बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

देहरादून,उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की गंभीर चेतावनी (रेड अलर्ट) जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कल, यानी शनिवार 18 जुलाई 2026 को जनपद के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग एवं नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 18 जुलाई 2026 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। इस संबंध में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी, देहरादून, डॉ आशीष चौहान, द्वारा जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 18 जुलाई 2026 को एक दिवस का अवकाश घोषित किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments