Tuesday, May 7, 2024
HomeStatesUttarakhandखास खबर : मानव वन्य-जीव, संघर्ष निवारण निधि को कैबिनेट मंत्री सुबोध...

खास खबर : मानव वन्य-जीव, संघर्ष निवारण निधि को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दी मंजूरी

देहरादून, राज्य में मानव वन्य-जीव संघर्ष की घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से राज्य में “मानव वन्यजीव संघर्ष निवारण प्रकोष्ठ की स्थापना कर “मानव वन्य-जीव, संघर्ष निवारण निधि की स्थापना के प्रस्ताव को मंत्री वन विभाग, उत्तराखण्ड सरकार के स्तर पर स्वीकृति प्रदान कर दी गयी हैं।
राज्य की वन एवं वन्य जीव बहुल पृष्टभूमि व मानव वन्यजीव संघर्ष से जुड़ी घटनाओं की प्रभावी रोकथाम हेतु प्राथमिक स्तर पर समग्र व्यवस्था की जायेगी। इसके तहत ऐसे संघर्ष की घटनाओं के निवारण का संकलन एवं वैज्ञानिक विश्लेषण कर घटनाओं की पृष्टभूमि, प्रमुख कारक व इनकी समीक्षा कर निवारण का प्राविधान है। प्रथमदृष्टया मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं का स्थान व समय पूर्व निर्धारित नहीं होता है एवं इसके स्थानीय कारकों यथा- जलवायु परिवर्तन, वनाग्नि इत्यादि को संकलित कर इनका वैज्ञानिक आधार पर अध्ययन करना है।
मानव वन्यजीव संघर्ष निवारण निधि की स्थापना से संघर्ष की किसी दशा में सरकारी नियमों के तहत देय अनुग्रह राशि के भुगतान की प्रक्रिया के नियमित अनुश्रवण व मूल्यांकन कर सम्बन्धित पक्षों के साथ इसको साझा करने में आसानी हो सकती है।
राज्य में प्रस्तावित यह प्रकोष्ठ राज्य के प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं प्रमुख वन्य-जीव प्रतिपालक के कार्यालय में स्थापित होगा एवं उनके सीधे नियत्रंणाधीन होगा। प्रकोष्ठ में इसके लिए विभागीय अधिकारियों के साथ मानव वन्यजीव संघर्ष के जानकार एवं शोधकर्ताओं की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, प्रकोष्ठ के क्रियाशील होने के उपरान्त मानव वन्य-जीव संघर्ष की घटनाओं का निवारण संकलन, किसी घटना की दशा में अनुग्रह राशि के भुगतान का अनुश्रवण व पीड़क वन्य जीव को ट्रैप करना अथवा अन्तिम विकल्प के तौर पर मारने की अनुज्ञा व ऐसी घटनाओं के वैज्ञानिक विश्लेषण के साथ देश-विदेश में इन से निपटने के अभिनव प्रयासों की समग्र जानकारी व समीक्षा / मूल्यांकन के कार्य आसान हो सकेंगे।

धूमधाम से निकली भगवान परशुराम जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा, वैदिक ब्राह्मण सभा ने किया था आयोजन

देहरादून, भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर आज वैदिक ब्राह्मण सभा द्वारा प्रकाश नगर स्तीथ श्रीराम, परशुराम मंदिर से भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। पूर्व वर्षों की भांति शोभा यात्रा नगर के प्रमुख बाजारों से होती हुई वापिस परशुराम मंदिर में आकर संपन्न हुई।

शोभायात्रा में बैंड, सचल वेदपाठ की झांकी, भगवान परशुराम की झांकी तथा ब्राह्मण समाज महासंघ की ओर से भगवान श्री राम दरबार की झांकी प्रमुख थी। नगर के बाजार को तोरण द्वारों से सजाया गया था। नगर के व्यापारियों द्वारा जगह जगह शोभायात्रा में शामिल धर्म प्रेमियों को शीतल पेय, केले व प्रसाद वितरित कर स्वागत किया गया। कई जगह पर शोभायात्रा का जोश के साथ स्वागत किया गया। शोभायात्रा में मेयर सुनील उनियाल गामा, पंडित लाल चंद शर्मा, ब्राह्मण समाज महासंघ के पदाधिकारी, संयोजक मंडल के अलावा पंडित सुभाष चंद जोशी, पंडित उदय शंकर भट्ट, शोभायात्रा संयोजक पंडित पवन कुमार शास्त्री, ई. ओम प्रकाश वशिष्ठ, राजन शर्मा, आचार्य भरत राम तिवाड़ी, अरविंद शर्मा, गौरव बख्शी, ब्रज मोहन शर्मा, पत्रकार डा. वी डी शर्मा, एस पी पाठक, प्रमोद मेहता, शशि शर्मा, राजेंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा, राजेश शर्मा, राकेश पंडित, पार्षद, रमा गौड़, डा. जे जे शर्मा, प्रमोद शर्मा, संदीप शर्मा, विजेंद्र तिवारी, अशोक रामपाल, रमेश प्रसाद उनियाल आदि शामिल थे।

शोभायात्रा से पूर्व मुख्य अतिथि मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, पंडित लाल चंद शर्मा ने संयुक्त रूप से भगवान परशुराम जी की विधिविधान व मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। परशुराम जी के चित्र के समक्ष पुष्पर्चन, माल्यार्पण किया। परशुराम जी के जयकारों के मध्य शोभायात्रा का प्रारंभ हुआ।

 

भाजपा विधायक ने खोला मोर्चा : सेब की नर्सरी की खुली पोल, करोड़ों की योजनाओं को लगाया पलीता

देहरादून, उत्तराखंड़ में उद्यान विभाग की कारगुजारी किसानों पर भारी पड़ रही, मामला उत्तरकाशी जनपद से जुड़ा है, जहां सेब की नर्सरी में करोड़ों की पौध योजना पर भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सवाल खड़े कर दिए हैं।
विधायक दुर्गेश्वर लाल इज एसडीएम के नेतृत्व में तीन सदस्य जांच टीम के साथ जरमोला(पुरोला) पहुंचे। जहां विधायक ने मिट्टी में रोपे गए कतिथ सेब की नर्सरी की पोल सबके सामने खोला दी। विधायक ने आरोप लगाया कि पेड़ों की टहनी को काटकर जिस तरह से सेब की नर्सरी को रूप दिया गया, वह बड़े भ्रष्टाचार का प्रमाण है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूरे मामले में उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की गई है।
गौरतलब है कि उद्यान महकमे ने राज्य में सेब की बागवानी से बागवानों की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से उन्नत किस्म की सेब की पौध की नर्सरी जरमोला में तैयार की। यहां से पौध बागवानों को बांटी जानी थी। लेकिन आरोप है कि उद्यान विभाग ने करोड़ों की इस योजना में बड़ी गड़बड़ी की है। इसे लेकर स्थानीय लोगों, बागवानों के साथ ही सत्ताधारी पार्टी भाजपा के पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने नर्सरी में पहुंचकर उद्यान विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विधायक ने इस पूरे मामले में उद्यान विभाग के कुछ उच्च अधिकारियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में एक जांच कमेटी जरमोला पहुंची और जांच रिपोर्ट तैयार की। आरोप है कि इस जांच टीम ने भी नर्सरी में सबकुछ सही बताते हुए जांच रिपोर्ट सौंपी। लेकिन इस पर विधायक और आक्रोशित हुए। गुस्साए विधायक दुर्गेश्वर आज फिर जरमोला पहुंचे। जहां दोबारा डीएम उत्तरकाशी अभिषेक रोहेला ने दूसरी जांच टीम एसडीएम पुरोला देवानंद शर्मा के नेतृत्व में जरमोला भेजी। जहां पहले से मौजूद विधायक, सेब बागवान एवं ग्रामीणों ने उद्यान विभाग की पोल पट्टी खोल डाली। विधायक ने टीम के सामने ही मिट्टी में रोपे गए सेब की टहनी को उखाड़ते हुए योजना की असलियत सामने ला दी। विधायक ने कहा कि जीरो टॉलरेंस वाली भाजपा सरकार में कुछ भ्रष्ट अफसर सरकार की कल्याणकारी योजना को पलीता लगा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से मांग की कि पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई न हुई तो वह क्षेत्र की जनता को साथ लेकर आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर जाजमोहन रावत, भगवान रांगड, राजेश रांगड, महावीर राणा, अजीतपाल रावत आदि बागवान मौजूद रहे।

 

 

दून में 14 प्रकार की विदेशी ब्रांड की सिगरेट जब्त, 3 विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा

‘जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ और पुलिस विभाग ने चलाया संयुक्त छापामारी अभियान’

देहरादून, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून के निर्देश के क्रम में राष्ट्रीय तम्बाकू नियत्रंण कार्यक्रम के अन्तर्गत देहरादून शहर में नियम विरुद्ध बिना सचित्र चेतावनी और बिना प्रिंट रेट बिक रही विदेशी ब्रांड की सिगरेट पर कार्यवाही की गयी । स्वास्थ्य विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने गुरूवार को सहरानपुर चैक, देहरादून में बडी मात्रा में अवैध सिगरेट उत्पादों को जब्त करते हुये 03 थोक विक्रेताओं के खिलाफ कोटपा एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया । गुरूवार को जिला तम्बाकू नियत्रण प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. निधि रावत के नेतृत्व में श्री अमित कुमार /चैरसिया बद्रर्स , श्री पुनित बंसल/ पुनित ट्रेडर्स , श्री मोहित जयसवाल/ जयसवाल टेªडस, सहारनपुर चैक की दुकान और गोदाम पर छापा मारा गया। छापे के दौरान बडी संख्या में ऐसे तम्बाकू उत्पाद मिले, जिन पर स्वास्थ्य के लिये हानिकारक संबधी चेतावनी अंकित नहीं थी ।छापे में 14 प्रकार की विदेशी ब्रांड सिगरेट 03 पेटिया बरामद हुई है। इसके अलावा कोटपा अधिनियम की धारा 5 तम्बाकू उत्पादों का प्रत्यक्ष विज्ञापनो प्रचार- प्रसार की सामग्री भी मिली ।

 

 

संस्कृति संस्कारों रीति रिवाजों के संरक्षण और संवर्धन से ही सही मायने में उत्तराखंड राज्य की पूर्णता होगी : महापौर

देहरादून, देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति संस्कारों रीति रिवाजों के संरक्षण और संवर्धन से ही सही मायने में उत्तराखंड राज्य की पूर्णता होगी यह उद्गार महापौर सुनील उनियाल गामा ने बीएस नेगी महिला पॉलीटेक्निक ओएनजीसी में संस्कार परिवार देवभूमि ट्रस्ट और दून योग पीठ द द्वारा आयोजित 21 से 23 अप्रैल तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बृहद रिवर्स पलायन संवाद (द्वितीय चरण) और 8वें दून योग महोत्सव के उदघाटन समारोह में व्यक्त किए, कार्यक्रम का शुभारंभ पद्मश्री डा. माधुरी बड़थ्वाल और महिला पॉलीटेक्निक की छात्राओं के मांगल गीतों के साथ मुख्य अतिथि सुनील उनियाल गामा, आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी विशिष्ठ अतिथि गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन धस्माना, महायोगी जीतानंद महाराज सोबन सिंह जीना कुमाऊँ विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के योग विभागाध्यक्ष डा. नवीन भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया | अभियान के सूत्रधार संस्कार परिवार देवभूमि ट्रस्ट के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने अपने संबोधन में कहा देवभूमि उत्तराखंड का देवत्व ही हमारी पहचान है, प्रकृति ने मुक्त हस्त से देवभूमि उत्तराखंड को हिमालय, शुद्ध और प्राकृतिक वातावरण गंगा यमुना जैसी पवित्र नदियां, हजारों प्रजाति की बहुमूल्य आयुर्वेदिक बनस्पतियां और देव तुल्य लोग लोग दिए हैं | उत्तराखंड में तीर्थ यात्री स्वयं की तलाश में आता है, उत्तराखंड उत्तर की भूमि हैं जीवन के सभी अनुत्तरित प्रश्नों का उत्तर इसी भूमि पर मिलता है इसी लिए स्वामी विवेकानंद सहित सभी संतों और चिंतकों के चरण इस भूमि की और खुद ही पड़े हैं और उनको हर क्षेत्र में हिमालय की ऊंचाई मिली है। हिमालया विश्वविद्यालय, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, दून योग पीठ देहरादून, निर्वाणा योगशाला आदि के छात्र छात्राओं ने योग पर आधारित एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी, ऋषिकेश से पधारे 72 साल महायोगी जीतानंद जी महाराज, हरिद्वार से पधारे योग साधक सौरभ, निर्वाणा योगशाला की नन्ही योग साधिकाएं कुहू और अनुशिका जोशी ने सुन्दर योग मुद्राएं प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी, योग पर आधारित प्रतियोगिताएं भी हुई, मांगल गायन के साथ साथ सगुन आखरो का भी प्रशिक्षण दिया गया। तिरंगे गुब्बारे उड़ाए गए, मेयर को 21 पीपल वृक्ष पूरे नगर निगम क्षेत्र में लगाने के लिए भेंट किए गए कार्यक्रम में डा. मथुरा दत्त जोशी, भारती पांडे, डा.सूर्य प्रकाश भट्ट, पॉलीटेक्निक के चेयरमैन हर्षमणि व्यास, विजय जुयाल , रश्मि बत्रा , योगी विक्रम, जितेन्द्र मलिक आदि का विशेष सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments