Sunday, May 5, 2024
HomeTrending Nowराज्यपाल ने गरिमा और सांगी को दी बधाई, बेटियां ईश्वर का वरदान...

राज्यपाल ने गरिमा और सांगी को दी बधाई, बेटियां ईश्वर का वरदान : राज्यपाल

पंतनगर, यूपीएससी परीक्षा में 39 रैंक प्राप्त करने वाली गरिमा नरूला तथा 305 रैंक प्राप्त करने वाली सांगी पटेरिया ने तराई भवन पहुंचकर राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात की।
राज्यपाल ने बेटियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ये सफलता केवल आपकी सफलता नहीं है, बल्कि हर उस व्यक्ति, परिवार की सफलता है जो बेटियों को आगे बढ़ता हुआ देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां ईश्वर का वरदान होती हैं।
राज्यपाल ने गरिमा की 39 रैंक से प्रभावित होकर, वाइस चांसलर जीबी पंत यूनिवर्सिटी तथा जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि बालिकाओं के लिए यूनिवर्सिटी के अंदर सुपर–39 का प्लान तैयार किया जाए, जिसमे बालिकाओं को आधारभूत सुविधाएं, पढ़ाई का माहौल व सुरक्षित वातावरण दिया जाए।
उन्होंने कहा कि यूपीएससी एक्जाम सब कुछ परख लेता है, आप सिस्टम के परखे हुए हैं और एक नई पारी की शुरआत कर रहे हैं। उन्होंने आर्मी में 10 फीट वॉल(कमांडो ट्रेनिंग) का उदाहरण देते हुए कहा कि आगे बढ़ाने वालों को कभी नहीं भूलना चाहिए, बल्कि उन्हें भी साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष जितना ज्यादा फलदार होता है, उतना ही लचीला भी होता है। राज्यपाल ने पटेरिया तथा नरूला को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पढ़ने की इच्छुक गरीब बालिकाओं को चिन्हित कर, उन्हें पढ़ाई का माहौल देने का प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जनहित में कुछ कर–गुजरने का पेशंस होना चाहि, यदि जीवन में पेशंस नहीं हुए तो पेशंट बन जाएंगे।
राज्यपाल के पंतनगर पहुंचने पर जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, वीसी एमएस चौहान, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्प देकर स्वागत किया तथा पुलिस विभाग द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

 

कुमाऊँ कमिश्नर ने गरिमा को दी बधाई, यूपीएससी में गरिमा ने 39 वा स्थान किया था प्राप्त

रूद्रपुर, मण्डलायुक्त दीपक रावत ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में पहले ही प्रयास में 39वीं रैंक प्राप्त करने वाली गरिमा नरूला के निवास स्थान ईश्वर कालोनी पहुंचकर बुके व मोमेन्टो देकर शुभकामनाएं व बधाई दी। मण्डलायुक्त ने कहा कि जरूरी नही है कि बड़े-बड़े शहरो में जाकर ही परीक्षाओं की तैयारियां की जाए और तभी हम सफल होंगे।उन्होंने कहा कि अगर मन में ठान लें कि हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करना ही है तो कोई भी काम मुश्किल नही है। श्री रावत ने गरिमा नरूला व उनके पिता विपिन नरूला और माता शारदा रानी से बातचीत की। आयुक्त ने गरिमा के घर पर ही पढ़ने व उनके इस सफलता को पाने के संर्घष को युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बताया। गरिमा ने बातचीत के दौरान बताया कि शुरूआती पढ़ाई आरएएन स्कूल से की व 2017 में इंटर में उधमसिंह नगर टॉपर भी बनी।
आयुक्त ने समस्त नरूला परिवार को बधाई देते हुए खुशी जताई।
इस अवसर पर बधाई देने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, एडीएम जयभारत सिंह, एसडीएम मनीष बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल के साथ ही अन्य सम्बन्धीगण उपस्थित थे।

 

चारधाम यात्रा : 26 हजार 564 श्रद्धालुओं ने किए केदारनाथ के दर्शन

रुद्रप्रयाग,चारधाम यात्रा में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है, वहीं हैली सेवाओं के माध्यम से अब तक 26564 तीर्थयात्री श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध कुल 7 हैली कंपनियों ने 23 मई तक तीर्थ यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन हैली सेवा के माध्यम से किए हैं।
नोडल अधिकारी हैली सेवा/जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि यात्रा के आरंभ से गुप्तकाशी, फाटा व शेरसी में कुल 7 हैली कंपनियों द्वारा श्रद्धालुओं को हैली सेवा उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें गुप्तकाशी से ट्रास भारत व आर्यन द्वारा तीर्थ यात्रियों के लिए हैली सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। इसी तरह फाटा से पवन हंस, ग्लोबल विक्ट्रा व थम्बी तथा शेरसी से हिमालयन व ऐरो हैली कंपनी के द्वारा सटल सेवा उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने अवगत कराया है कि सभी हैली कंपनियों के द्वारा अब तक कुल 4726 श्रद्धालुओं को सटल सेवा उपलब्ध कराई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 23 मई को हैली सेवाओं के माध्यम से 1149 श्रद्धालु केदारनाथ धाम गए जबकि 1146 तीर्थ यात्री हैली के माध्यम से वापस आए। इसके साथ ही 201 तीर्थ यात्रियों को सटल सेवा उपलब्ध कराई गई। 23 मई, तक हैली सेवा के माध्यम से श्री केदारनाथ जाने वाले यात्रियों की संख्या 26564 है जबकि केदारनाथ धाम से हैली के माध्यम से वापस आने वाले यात्रियों की संख्या 25869 है। उन्होंने बताया कि ट्रास भारत हैली सेवा द्वारा कुल 3456 तीर्थ यात्रियों को केदारनाथ के दर्शन कराए जा चुके हैं। इसी तरह आर्यन हैली सेवा द्वारा 2965, पवन हंस द्वारा 2812, ग्लोबल विक्ट्रा के माध्यम से 3844, थम्बी हैली सेवा के माध्यम से 4140, हिमालयन के माध्यम से 4512 व ऐरो हैली सेवा के माध्यम से 4835 तीर्थ यात्रियों ने धाम पहुंचकर बाबा श्री केदारनाथ के दर्शन किए हैं।

 

कैच द रेन-2023 अभियान की समीक्षा बैठक, अधिकारियों ने 2722 लाख लीटर जल संचयन और 14.63 लाख पौध रोपण के दिये आंकड़े

पिथौरागढ, जनपद में भारत सरकार के नेशनल वाटर मिशन के अन्तर्गत संचालित कैच द रेन-2023 अभियान की समीक्षा चल रही है। केन्द्र द्वारा नामित नोडल अधिकारीगण गरिमा श्रीवास्तव, आइआरपीएस सचिव एएसआरबी तथा भू जल वैज्ञानिक चिराश्री मोहंती इस कार्य के लिए 25 मई तक पिथौरागढ में रहेंगी। इस दौरान अधिकारी द्वय वर्ष में कैच द रेन अभियान के अंतर्गत किए गए जल संरक्षण और संवर्द्धन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगी।
23 मई को कैच द रेन-2023 अभियान के पहले दिन की समीक्षा बैठक में जनपद के वन विभाग, ग्राम्य विकास, जल निगम, जल संस्थान, ग्राम्या, सिंचाई, लघु सिंचाई, कृषि, उद्यान, पंचायती राज, स्वजल, मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने केन्द्र सरकार के नोडल अधिकारियों के सम्मुख पीपीटी के माध्यम से प्रगति का प्रस्तुतीकरण किया।
समीक्षा बैठक में बताया गया कि संबंधित विभागों द्वारा 4383.45 लाख रुपए की लागत से वर्ष 2022-23 में 3768 जल संरक्षण एवं संवर्द्धन के कार्य कराए गए जिसमें 2722.47 लाख लीटर जल संचयन किया गया। वर्ष 2022-23 के दौरान वन, ग्राम्य विकास, कृषि एवं उद्यान विभाग ने कुल 1482.03 हैक्टेयर क्षेत्रफल में 1463488 पौधों का रोपण किया। बैठक में वर्ष 2023-24 के लिए निर्धारित लक्ष्यों के बारे में बताया गया कि इस वर्ष विभागों द्वारा 3553.34 लाख रुपए की लागत से 6736 जल संरक्षण एवं संवर्द्धन के कार्य कराए जाने हैं जिससे 819.38 लाख लीटर जल संचयन होगा। साथ ही वन, ग्राम्य विकास, कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा कुल 688.12 हैक्टेयर में 702285 पौधे रोपे जाएंगे। बताया गया कि केन्दीय नोडल अधिकारीगण बैठक में जनपदीय अधिकारियों की ओर से दिए गए विवरणों का स्थलीय निरीक्षण करेंगी।
समीक्षा बैठक में जनपद के अधिकारियों में सीडीओ वरुण चैधरी, डीएफओ, वन प्रभाग पिथौरागढ जीवन मोहन दगाड़े, जिला विकास अधिकारी रामा गोस्वामी, अधिशासी अभियन्ता पेयजल निगम आर.एस. धर्मशक्तू, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान सुरेश चन्द्र जोशी, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खंड पिथौरागढ धीरज जोशी तथ अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments