Saturday, May 2, 2026
HomeStatesUttarakhandप्राथमिक विद्यालय केसरवाला में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम, लक्ष्मी मिश्रा ने दी कचरा...

प्राथमिक विद्यालय केसरवाला में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम, लक्ष्मी मिश्रा ने दी कचरा प्रबंधन की ट्रेनिंग

 देहरादून.  प्राथमिक विद्यालय केसरवाला मे संरक्षण सामाजिक कल्याण समिति द्वारा पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे प्राइमरी के बच्चे, शिक्षक, अभिभावक एवं ग्राम की जागरूक महिलाओ ने प्रतिभाग किया l संस्था अध्यक्ष लक्ष्मी मिश्रा ने कचरा प्रबंधन के बारे मे विस्तार से बताया, इसके अलावा जल संरक्षण, वृक्षारोपण आदि पर भी चर्चा हुई l ग्रामवासियो द्वारा बताया गया कि मालदेवता, केसरवाला की खूबसूरत सडक के दोनों और कुछ स्थानीय लोगो एवं पर्यटको द्वारा कचरा फेंका जा रहा है, महिलाओ ने संस्था से ग्रामवासियों हेतू भी एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की जरुरत भी बताई l संस्था अध्यक्ष ने घर पर ही कचरे क़ो प्रबंधित करने के उपाय बताये और छोटे बच्चों क़ो इको ब्रिक्स बनाने के लिए भी प्रेरित किया l कार्यक्रम मे संस्था अध्यक्ष लक्ष्मी मिश्रा, सचिव आरती मलासी, प्रीति नैथानी, सहित विद्यालय की शिक्षिकाये, छात्र छात्राएं तथा कई ग्रामीण महिलाये उपस्थित रही l
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments