Saturday, May 2, 2026
HomeTrending Now“न्याय चला निर्धन के द्वार” की संकल्पना को साकार करने में मददगार...

“न्याय चला निर्धन के द्वार” की संकल्पना को साकार करने में मददगार साबित होगा निःशुल्क विधिक सेवा वाहन

रुद्रप्रयाग -उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा प्रदत्त निःशुल्क विधिक सेवा वाहन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग को प्राप्त हुआ। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग, श्रीमती नीना अग्रवाल द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत न्याय रथ को जनसामान्य तक न्याय सेवाओं को सुलभ कराने के उद्देश्य से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। निःशुल्क विधिक सेवा वाहन से न्याय को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में मदद मिलेगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित “न्याय चला निर्धन के द्वार” की संकल्पना को साकार करने वाला यह न्याय रथ जनपद के दूरस्थ एवं वंचित क्षेत्रों में पहुँचकर आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक परामर्श, विधिक जागरूकता तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएगा।
यह पहल न्याय को जन-जन तक सुलभ कराने, सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा न्याय तक समान पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी कदम है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग द्वारा इस जनहितकारी पहल हेतु उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती पायल सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अशोक कुमार सैनी, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सिद्धार्थ कुमार, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) श्री अमित कुमार, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) श्री विकास कुमार सहित अन्य न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments