Saturday, May 2, 2026
HomeStatesUttarakhandदेवभूमि में शिक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाना मेरा सौभाग्य: उपायुक्त...

देवभूमि में शिक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाना मेरा सौभाग्य: उपायुक्त प्रीति सक्सेना

अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ (AIKVTA) ने उपायुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग प्रीति सक्सेना से शिष्टाचार मुलाकात कर किया उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन

केंद्रीय विद्यालय देहरादून संभाग में उपायुक्त पद पर प्रीति सक्सेना द्वारा कार्यभार संभालने पर अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ ने आज उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया ! उल्लेखनीय है कि उपायुक्त सुकृति रेवानी देहरादून से वाराणसी स्थानांतरण होने के बाद देहरादून में उपायुक्त पद पर चंडीगढ़ से प्रीति सक्सेना को भेजा गया !
अपने पदभार ग्रहण करने के बाद एआईकेवीटीए के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे देवभूमि में सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ, उन्होंने कहा केंद्रीय विद्यालय संगठन शिक्षा का एक प्रतिष्ठित संस्थान है इसलिए शिक्षकों एवं कर्मचारियों को मिलकर बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा देकर उनका सर्वांगीण विकास करना होगा!
उन्होंने कहा बच्चों की वजह से हम देश के सर्वोच्च शिक्षा संस्थान में कार्यरत हैं इसलिए हम सबका दायित्व है कि इस संस्थान की गरिमा को बनाए रखें और देश की सेवा के लिए सर्वगुण विकसित बच्चों की नींव रख सके !
स्वागत अवसर पर अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ के महासचिव डी एम लखेड़ा ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय देहरादून संभाग के शिक्षक अच्छी शिक्षा की पैरवी करते हैं और साथ ही साथ अपने सामाजिक दायित्वों के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का देहरादून संभाग में आयोजन करते रहते हैं ! उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाए रखने के लिए शिक्षकों की ओर से उपायुक्त महोदय को आश्वस्त किया!
शिष्टाचार मुलाकात में संघ के अध्यक्ष नबील अहमद, राजेंद्र भंडारी,देवेंद्र कुमार, डॉ गुमान सिंह, घनश्याम गुप्ता, प्रदीप कुमार, उदय चौधरी, रमेश कुमार, आशीष रावत वैभव नौटियाल आदि शिक्षक उपस्थित रहे!

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments