Saturday, May 4, 2024
HomeTrending Nowशांतिकुंज में मनायी गयी इको फ्रेंडली दीपावली

शांतिकुंज में मनायी गयी इको फ्रेंडली दीपावली

हरिद्वार 15 नवम्बर (कुल भूषण शर्मा) गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज में इको फ्रेंडली दिवाली मनाई गयी। शांतिकुंज व देवसंस्कृति विश्वविद्यालय परिसर को प्राकृतिक रंग एवं गुलाल से आर्कषक ढंग से सजाया गया था, तो वहीं पर्व का मुख्य कार्यक्रम दिव्य दीपमहायज्ञ के साथ सम्पन्न हुआ। जहाँ गायत्री परिवार के प्रमुखद्वय श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं श्रद्धेया शैल दीदी ने बही खाता का पूजन किया।

उन्होंने कहा कि उसी मनुष्य का जीवन धन्य है, जिसका तन, मन, धन केवल अपने लिए ही नहीं, वरन् सारे समाज को प्रेरणा प्रकाश देने में लग जाये। डॉ. पण्ड्या ने कहा कि बाहर व भीतर से पवित्र (सफाई) होने पर लक्ष्मी विराजती है। संस्था की अधिष्ठात्री शैल दीदी ने कहा कि खर्चीलेपन की आदत को मिटाने के संकल्प के साथ दीपोत्सव मनाये।
इससे पूर्व संस्था की अधिष्ठात्री शैल दीदी व डॉ. पण्ड्या ने पर्व पूजन किया तथा वेदमाता गायत्री ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं लेखा विभाग प्रभारी हरीशभाई ठक्कर ने बही खातों का पूजन किया। इस अवसर पर वैदिक कर्मकाण्ड उदयकिशोर मिश्र ने सम्पन्न कराया।
शांतिकुंज में गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धेय डॉ. पण्ड्या ने गाय के संवर्धन एवं गौ उत्पाद को बढ़ाने पर बल दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments