देहरादून में मौसम के मिजाज को देखते हुए फैसला: 31 अगस्त ( सोमवार ) को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

0
289

हरादून। राजधानी देहरादून में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।

वर्तमान मौसम की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी देहरादून द्वारा दिनांक 31 अगस्त को जनपद के समस्त विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।