मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले की तैयारियों को लेकर बैठक

0
154

रुद्रप्रयाग – विगत वर्षों की भांति इस वर्ष आयोजित होने वाले मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले की तैयारियों को लेकर अगस्त्यमुनि में बैठक आयोजित की गई। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि व व्यापार संघ द्वारा आयोजित मेले की तैयारियों को लेकर आज नगर पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में मेला समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय व्यापारियों ने प्रतिभाग किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई प्रस्ताव पारित किये गये। बैठक में पूर्व की कार्यकारिणी को यथावत रखने, नगर पंचायत अध्यक्ष व मेला समिति अध्यक्ष की देख-रेख में मेला सम्पन्न कराने एवं दीपावली को देखते हुए 9 नवम्बर से 13 नवम्बर तक मेला आयोजन किये जाने का प्रस्ताव पारित किये गये। निर्णय लिया गया कि मेला समिति का शिष्टमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों, जनपद स्तरीय अधिकारियों से भेंट कर मेले में आमंत्रित करेगा।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी, हर्षवर्धन बैंजवाल, हरिहर रावत, त्रिभुवन नेगी, पृथ्वी पाल रावत,मनोज राणा, विक्रम सिंह नेगी, श्रीनंद जमलोकी आदि उपस्थित थे।