रुद्रप्रयाग, मेहनत, लगन और आत्म विश्वास के साथ सार्थकता साथ लेकर अगर कोई कार्य किया जाय तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है, ऐसी ही एक मिसाल पहाड़ की बेटी ने हासिल की । उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले की बेटी अनुभा वशिष्ठ ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 के ग्रैंड फिनाले में रनर-अप का खिताब हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। रुद्रप्रयाग जनपद के मैकोटी गांव से ताल्लुक रखने वाली अनुभा की इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव, परिवार और पूरे उत्तराखंड में खुशी का माहौल है।
जयपुर में 23 अगस्त को आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 के ग्रैंड फिनाले में देशभर से आईं 51 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। करीब 40 दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को विभिन्न कठिन चरणों से गुजरना पड़ा। अनुभा ने अपने आत्मविश्वास, संवाद कौशल, व्यक्तित्व और मंचीय प्रस्तुति के दम पर निर्णायकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई और अंतिम दौर तक पहुंचने में सफलता हासिल की।
अपनी इस शानदार सफलता के बाद अनुभा ने विशेष रूप से अपने पिता के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने सामाजिक सोच की परवाह किए बिना हमेशा उन्हें अपने सपने पूरे करने के लिए प्रेरित किया। पिता हमेशा कहते थे कि उनके लिए अनुभा बचपन से ही मिस यूनिवर्स हैं।
अनुभा वशिष्ठ की यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए बेहद खास मानी जा रही है। अनुभा उर्वशी रौतेला के बाद मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता के अंतिम दौर तक पहुंचकर रनर-अप का खिताब हासिल करने वाली उत्तराखंड की दूसरी प्रतिभागी बनी हैं। अनुभा की सफलता ने आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत और परिवार के सहयोग के बल पर बेटियां बड़े से बड़े मुकाम हासिल सकती है।

Recent Comments