Wednesday, May 1, 2024
HomeStatesUttarakhandराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता का विधिवत समापन, सुनील कुमार ने प्रथम स्थान...

राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता का विधिवत समापन, सुनील कुमार ने प्रथम स्थान हासिल कर जीते 50 हजार रुपए

डीएम ने भरी उड़ान, दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

बागेश्वर, बागेश्वर के कपकोट में आयोजित तीन दिवसीय नेशनल पैराग्लाइडिंग एक्युरेसी चैंपियनशिप का शुक्रवार को समापन हो गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक सुरेश गढ़िया, जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे सुनील कुमार को 50 हजार, द्वितीय पंकज सिंह मेहता को 30 हजार, तृतीय स्थान पर रहे मनीष उप्रेती को 20 हजार का पुरस्कार प्रदान किया।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में जालेख से केदारेश्वर मैदान में आयोजित राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता में 31 पैराग्लाइडरों द्वारा प्रतिभाग किया गया। शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने जालेख से प्रशिक्षित पैराग्लाइडरों के साथ उड़ान भरी व लगभग 9 मिनट में केदारेश्वर मैदान में लैंडिंग की, सभी ने जिलाधिकारी के साहस की सराहना की।

बतौर मुख्य अतिथि गाड़िया ने संबोधित करते हुए पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता कराने हेतु उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, सरकार व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया, सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा जनपद में सभी खेलों को प्रोत्साहित किया जाएगा, साथ ही कपकोट क्षेत्र के साथ-साथ जनपद का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता से किया जाएगा, इसके लिए उन्होंने सभी के सहयोग की अपील की। प्रतियोगिता के सफलता से संचालन हेतु प्रशासन व पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन बागेश्वर की सराहना की व बधाई दी।

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि सभी पैराग्लाइडिंग पायलटों ने इस राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया, जो हमारे लिए बहुत अच्छी बात है। उन्होंने कहा सभी पैराग्लाइडर द्वारा कपकोट को पैराग्लाइडिंग के लिए बेहतर बताया। उन्होंने कहा जनपद में प्रथमवार राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो सफल रहा, यह सराहनीय है, भविष्य में ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में 8 प्रदेशों व आर्मी, आसाम राईफल से 31 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जनपद में ऐसी साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं हैं, जिससे क्षेत्र की आर्थिकी भी मजबूत होगी। उन्होंने युवाओं से साहसिक खेलों में रुचि लेकर प्रतिभाग करने की अपील की। उन्होंने कहा सरकार द्वारा प्रदेश में साहसिक खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिला प्रशासन भी साहसिक खेलों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है। सभी युवा साहसिक खेलों का प्रशिक्षण लेकर खेलों व रोजगार से जुड़े। उन्होंने कहा कि साहसिक खेलों से जहां एक ओर जनपद की प्रसिद्धि बढ़ेगी वहीं दूसरी ओर साहसिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, पर्यटकों की आमद बढ़ेगी व क्षेत्र की आर्थिकी भी मजबूत होगी।

इस अवसर पर सभी पैराग्लाइडर व जजों को सम्मानित किया गया, तथा सभी ने पैराग्लाइडिंग स्थल व व्यवस्थाओं की सराहना की।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष गोविन्द बिष्ट,सांसद प्रतिनिधि दयाल सिंह ऐठानी, मनोहर राम, हरीश कोरंगा, भुवन गड़िया, कमल मिश्रा, भोपाल सिंह, भगवत कोरंगा, शंकर बोरा, गोविन्द बड़ती के साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ डीपी जोशी, उप जिलाधिकारी मोनिका, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ हरीश पोखरिया, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या, सहित प्रतियोगिता जज कै0 राघवेन्द्र पाठक, विष्णु शर्मा, अखीलेश यादेव, धीरेन्द्र ठाकुर, एस.राज, अखिलेश यादव, राज कुमार, जगदीश जोशी, दीपक पंत, पायलट राजेन्द्र पुनेठा, रामविलास वर्मा, सुनील चौहान, दिनेश कोरंगा, साजिद पी, मनीष मखोलिया, आशिष ठाकुर, शिंदे राम, मदन पोखरिया, दीपक नौगाई, मनीष, प्रवीण कोरंगा, शिवजीत, दिव्या, भुवन चंद्र, दिनेश कोरंगा, संजय राज, मणीकांत एम, पवन नेगी, राजेन्द्र पुनेठा, पूरन सिंह, अमृत ,मयंक, दीपक आर्या, करन सिंह आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राजीव जोशी द्वारा किया गया।

 

मिलेट क्रांति साइकिल रैली को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया रवाना, 300 किमी का सफर तय कर पहुँचेगी चमोली

देहरादून, प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को सुबह नथुली महिला सशक्तिकरण संस्था, उत्तराखंड बाल कल्याण परिषद एवं हार्दिक फिल्म्स के सहयोग से बैशाखी के पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के श्री अन्न के सपने को साकार करने के लिए देहरादून सीएम आवास से मंत्री गणेश जोशी ने देश की प्रथम एवं सर्वाधिक लंबी मिलेट क्रांति साइकिल रैली का मशाल जलाकर रैली को रवाना किया।
ज्ञात हो कि यह रैली 300किमी की देहरादून से चमोली जिले के दूरस्थ गांव मुदोली तक 3 दिवसीय यात्रा करेगी। इस रैली के मुख्य उद्देश्यों में पहाड़ से होते बेतहाशा पलायन, मोटे अनाजों के प्रति पहाड़वासियों की उदासीनता को दूर करना, मोटा अनाज गरीबों का भोजन है इस भ्रम को तोड़ना, मोटे अनाजों की पोस्टिकता का महत्व बतलाना तथा बाजारीकरण के इस दौर में मोटे अनाजों की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़ती मांग, पहाड़ के नौजवानों को मोटे अनाजों की खेती कर इसके व्यवसायिक फायदे बतलाना मुख्य है। रैली में देशभर से आए साइक्लिस्ट में नौजवान से लेकर 72 वर्षीय साइक्लिस्ट भी काफ़ी उत्साह में नजर आए। दूनवासियों ने रैली का पुष्प वर्षा करके रैली को अपना समर्थन दिया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा आज मोदी जी के प्रयासों के बाद ही संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया। आज पूरे विश्व में मोटे अनाजों को लेकर एक नई अलख जगी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरगामी सोच को परिलक्षित करते हुए भारत में श्री अन्न को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। प्रदेश में मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में दो बार मिलेट भोज का आयोजन किया जा चुका है। विभिन्न सम्मेलनों और सेमिनारों का आयोजन कर मिलेट्स का प्रचार-प्रसार एवं कृषकों को इसके लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार ने मिलेट्स के तहत मंडुवे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 35.78 रूपये तय किया है और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से राशन कार्ड धारकों को भी वितरित किया जा रहा है।
कृषि मंत्री ने कहा कि मई माह में देहरादून एवं हल्द्वानी में मिलेट्स को बढ़ावा देने के बड़े आयोजन किये जायेंगे। 2025 तक मिलेट उत्पादन को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा इस रैली के माध्यम से लोगो को मिलट उत्पादन और उसके सेवन के लिए जागृत किया जाएगा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा मिलेट स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है,उन्होंने कहा जो मंडवा खाता है उसे शुगर नहीं होता है इसी प्रकार जो चौलाई का सेवन करता है उसे कभी घुटनों पर दर्द नही होगा। उन्होंने कहा मिलेट के सेवन स्वास्थ की दृष्टि से कई लाभकारी है। मंत्री जोशी ने आयोजकों को इस पहल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

इस इस पर नथुली महिला सशक्तिकरण संस्था की कोर कमेटी से संस्थापिका सुमन नैनवाल, आर्किटेक देवेश नैनवाल, पुष्पा मानस, मधुबेरी, आशा श्रीवास्तव,भूपेश जोशी माउंटेनियर कलम सिंह बिष्ट एवं राजबीर सिंह कंडारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments