Friday, June 5, 2026
HomeTrending Nowरामलीला का दूसरा दिन : ताड़िका सुबाहु वध, आग उगलते हुए ड्रोन...

रामलीला का दूसरा दिन : ताड़िका सुबाहु वध, आग उगलते हुए ड्रोन के साथ ताड़िका के मंच पर प्रवेश अचंभित हुये दर्शक

देहरादून, रेसकोर्स स्थित श्री गुरु नानक मैदान में भव्य रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन ताड़िका सुबाहु वध का मंचन किया गया । इस मौके पर श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952 अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि नवरात्रि में मातृशक्ति के योगदान को समर्पित करने हेतु आज द्वितीय दिवस है अतः रामलीला में आज के दिवस को मातृशक्ति दिवस के रूप में समर्पित कर भव्य रामलीला 2025 के द्वितीय दिवस का मंचन किया गया है। उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को रामलीला समिति ने सम्मानित किया।
गौरतलब हो कि उत्तराखंड की प्राचीन व गढ़वाल की ऐतिहासिक राजधानी रामलीला 1952 से पुरानी टिहरी की रामलीला को टिहरी के जलमग्न होने के बाद देहरादून में हमने इसको भव्य रूप से पुनर्जीवित किया। 2024 में आयोजित भव्य रामलीला को विभिन्न माध्यमों से 55 लाख से अधिक दर्शकों ने देखा। विशेष आकर्षण के रूप में इस वर्ष उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार Laser और Sound Show का प्रसारण किया जाएगा, जिससे गढ़वाल के इतिहास को भव्य रूप से पुनर्जीवित करने का मौका मिलेगा और आने वाली पीढियां के लिए मनोरंजन से अपने इतिहास और सनातन धर्म की परंपराओं के साथ जुड़ने का अवसर भी मिलेगा। इस बार रामलीला महोत्सव में रामलीला मंचन के साथ उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर का भी समागम होगा जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से कलाकार अपनी कला की छटा भी बिकेंगे। इस बार रामलीला में सांस्कृतिक समागम हेतु भजन संध्या व उत्तराखंड के पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। इस वर्ष रामलीला मंचन के साथ भव्य मेला भव्य कलश यात्रा व 2 अक्टूबर को रावण कुंभकरण मेघनाथ व लंका के पारंपरिक पुतला दहन का विशेष कार्यक्रम किया जाएगा। इस बार 2025 में उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार Digital Live Telecast System से रामलीला मंचन का प्रसारण को 75 लाख से अधिक दर्शकों द्वारा देखा जाएगा।
रामलीला द्वितीय दिवस में आज ताड़िका वध का शानदार मंचन रहा। ताड़िका अपने साथियों के साथ जनता के बीच “आग उगलते हुए ड्रोन के साथ मंच पर प्रवेश किया” और दर्शकों ने तकनीक और ताड़िका के अद्भुद संगम को तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा, Laser Show में आरती का आकर्षण में दर्शकों ने आनंद लिया।* कार्यक्रम में अभिनव थापर, अतिथिगणों के रूप में मुख्य अतिथि विधायक सविता कपूर, पार्षद अंजली सिंघल, डॉ अंशिका जैन, पिया थापा, नीरा सोहल, व अन्य अतिथियों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments