Thursday, April 25, 2024
HomeStatesUttarakhandखटीमा गोलीकांड की 27वीं बरसी पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने शहीदों...

खटीमा गोलीकांड की 27वीं बरसी पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून, खटीमा गोलीकांड की 27वीं बरसी पर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि काफी लंबे संघर्ष के बाद उत्तराखंड राज्य बना, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। आज हमारे सामने राज्य की मूल अवधारणा रोजगार, पलायन रोकने, बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे मूलभूत ज्वलंत मुद्दे चुनौती बने हुए हैं।

ऐसी विषम परिस्थितियों में हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि शहीदों के सपनों के अनुकूल प्रदेश का विकास हो और यहां के निवासियों को उनका हक मिल सके। प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि आज हम सब ये संकल्प लें कि राज्य निर्माण के बाद यहां के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, जिससे प्रदेश में समृद्धि और खुशहाली हो। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति के केंद्रीय प्रवक्ता महेश जोशी, प्रदीप कुकरेती, आंदोलनकारी संयुक्त परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष विपुल नौटियाल, मोहन खत्री, विनोद असवाल, विधायक विनोद चमोली समेत काफी संख्या में उपस्थित लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

राज्य आंदोलनकारियों ने दी खटीमा के शहीदों को श्रद्धांजलि

ऋषिकेश, राज्य आंदोलनकारियों ने खटीमा में हुए गोलीकांड में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आंदोलनकारियों के सपनों का राज्य बनाने के लिए एकजुटता पर जोर दिया गया। महापौर अनीता ममंगाई ने कहा कि जिन शहीदों ने राज्य के लिए जान लगा दी, उनके सपनों को बेकार नहीं जाने देना है।

खटीमा कांड की 27 वीं बरसी पर बुधवार को देहरादून रोड स्थित गोपाल कुटी में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्रद्वांजलि सभा में शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम निगम महापौर अनीता ममगाईं ने कहा कि खटीमा में निहत्थे आंदोलनकारियों को शहीद करने के बावजूद सरकारें आंदोलनकारियों के मजबूत इरादों को हिला नहीं पाई।

राज्य निर्माण के लिए शहादत देने वालों को याद करते हुए महापौर ने कहा कि राज्य निर्माण की मांग को लेकर एक सितंबर 1994 को खटीमा की सड़कों पर उतरे हजारों आंदोलनकारियों पर गोलियां बरसाई गई थीं। इस दौरान सात लोगों ने शहादत दी और कई लोग घायल हुए। आज भी इस दिन के आते ही आंदोलनकारियों और उनके परिजनों का दर्द छलकता है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार शहीदों के सपनों के अनुरूप कार्य कर रही है, शहीदों का उत्तराखंड बनाने को भाजपा कृत संकल्प है।

महापौर ममगाई ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार उत्तराखंड के विकास के लिए लगातार प्रयासरत रही है। इसी का परिणाम है कि पहाड़ पर रेल का सपना कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के जरिए साकार होने को है। वहीं, सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्रों में भी सड़कों का जाल बिछाने से सफर अब आसान हो गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत देकर राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाई, जिसे कभी भूलाया नहीं जा सकता। श्रद्धांजलि देने वालों में वेद प्रकाश शर्मा , डीएस गुसाईं, संजय शास्त्री, वीरेंद्र शर्मा, बलबीर सिंह नेगी, ऊषा रावत , गंभीर मेवाड़, जसवीर चौहान, रामेश्वरी चौहान, सरोजिनी, बीना बहुगुणा, राजेश खंडवाल आदि शामिल थे।

 

मथुरादत्त जोशी बने कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री, अभियान समिति राजेंद्र सिंह भंडारी बने अध्यक्ष

देहरादून, कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी को पार्टी का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने दी | वहीं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पूर्व महामंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस सदस्यता अभियान समिति का गठन किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश संगठन पर अपनी पकड़ मजबूत बनानी शुरू कर दी है। बीते रोज उन्होंने इसके संकेत दिए थे। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सिफारिश पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मथुरादत्त जोशी को महामंत्री संगठन का दायित्व सौंपा है। मथुरादत्त जोशी पार्टी संगठन में 1978 से छात्र राजनीति से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। पिछली कांग्रेस सरकार में वह उच्च शिक्षा से संबंधित दायित्वधारी भी रह चुके हैं।

प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने पार्टी का सदस्यता अभियान मंगलवार को शुरू कर दिया। साथ ही सदस्यता अभियान समिति का गठन कर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी, संयोजक अनिल रावत व सुलेमान अली व मोहन कुमार काला को सह संयोजक नियुक्त किया है।

कुमाऊं मंडल के तराई क्षेत्र के 13 विधानसभा क्षेत्रों में तीन सितंबर से प्रस्तावित परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए 30 सदस्यीय समन्वय समिति गठित की गई है। समिति का अध्यक्ष पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ को बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष (संगठन)पृथ्वीपाल सिंह चौहान ने यह जानकारी दी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments