Sunday, May 5, 2024
HomeStatesUttarakhandशासन- प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ बांगर की जनता का आमरण अनशन...

शासन- प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ बांगर की जनता का आमरण अनशन शुरू

” विगत बीस सालो से बागंर की जनता बधाणीताल से छेणागाड़ तक मोटर मार्ग निर्माण , बरसीर से बधाणीताल मोटर मार्ग पर हाट मिक्स पेन्टिंग की माँग सहित पर्यटन की असीम संभावनाएं लिये इस सीमांत छैत्र के विकास की मॉग करती आ रही है”
(देवेन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग- शासन प्रशासन सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के उदासीन रवैए से छुब्ध बांगर क्षेत्र की जनता ने आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज से बागंर के द्वियोली नामक स्थान पर अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शूरु कर दी है।
विकासखंड जखोली के सीमांत क्षेत्र बांगर की जनता वर्षों से क्षेत्र के विकास को लेकर शासन प्रशासन से उम्मीद लगाये बैठे थे लेकिन कोरे आश्वासनो के अलावा छैत्र को कुछ नहीं मिला। आक्रोशित जनता को आखिर छैत्र के विकास के लिये आमरण अनसन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा।

छैत्र की जनता का कहना है कि उत्तरप्रदेश मे रहते हुये बने मयाली रणधार मोटर मार्ग खस्ता हाल बना हुआ है इस मोटर मार्ग से छैत्र के 60 से अधिक गाँव लाभान्वित हो रहे है जबकि आज भी उत्तराखंड बनने के बाबजूद छैत्र के 13 गाँव आज भी मोटर मार्ग से वंचित है । छैत्र की लगभग आठ ग्राम पंचायतों के लोगों को जिला मुख्यालय व विकासखंड मुख्यालय आने के लिये कई किलोमीटर तक दूरी तय करनी पड़ती है। जबकि बधाणी से छैनागाड़ सड़क निर्माण से ये दूरी काफी कम हो जायेगी लेकिन उत्तराखंड के तीन तीन मुख्यमंत्रियों की घोषणाओं के बाबजूद भी बधाणी छेड़ागाड़ मोटर मार्ग को लेकर सरकार कभी गम्भीर नहीं रही।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा द्वारा बधाणी मे आयोजित होने वाले पर्यटन मेले के दौरान घोषणाएं करने के बावजूद भी सड़क निर्माण मे कोई कार्यवाही नही की गई। सामाजिक कार्यकर्ता चिरंजीव प्रसाद सेमवाल का कहना है कि बधाणी ताल छेड़ागाड़ मोटर मार्ग व बरसीर बधाणीताल मोटर मार्ग पर हाट मिक्स का कार्य शुरुु न करवाये जाना शासन व प्रशासन दोनो की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। उनका कहना है कि बांगर की जनता बार बार ठगी गई है ओर आज मजबूर होकर आंदोलन के लिये बाध्य है।

आज धरना स्थल पर सामाजिक कार्यकर्ता चिरंजीव प्रसाद सेमवाल,बीरवल सिह रावत प्रधान सन,सरबीर सिह मेंगवाल प्रधान गेंठाणा,संजय सेमवाल प्रधान कोट,भगवान सिह पवांर प्रधान धारकुंडी,शशी देबी प्रधान जख्वाड़ी,जिला पंचायत सदस्य मंजू देबी ,सहित बागंर की जनता उपस्थित रही ।
जनप्रतिनिधियों का कहना है कि आन्दोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार जनता की माँगे नही मान लेती।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments