Sunday, August 2, 2026
HomeStatesUttarakhandकांग्रेस अध्यक्ष ने रखा मौन व्रत : उत्तराखंड में रासुका लगाना लोकतंत्र...

कांग्रेस अध्यक्ष ने रखा मौन व्रत : उत्तराखंड में रासुका लगाना लोकतंत्र की हत्या है : गोदियाल

देहरादून, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल नें आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में भाजपा सरकार द्वारा लखीमपुर खीरी में प्रदर्शनकारी किसानों की निर्मम हत्या व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की अलोकतांत्रिक गिरफ़्तारी के विरोध में राजीव गांधी जी की प्रतिमा के नीचे एक घंटे का मौन व्रत किया। इस दौरान अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद थे |

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गांव-गांव कांग्रेस के सफल अभियान के लिए सभी का आभार जताया | उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में बीजेपी सरकार ने दुर्व्यवहार किया | कांग्रेस लखीमपुर खीरी की घटना की निंदा करती है | गोदियाल ने आरोप लगाया कि तीन दिन बाद भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लखीमपुर खीरी नही जाने दिया जा रहा | केंद्र और यूपी सरकार प्रियंका गांधी से डर गई है और केंद्र सरकार की सह पर यूपी सरकार चोट पहुंचाने का काम कर रही है | अब उत्तराखंड सरकार ने खुद को बचाने के लिए रासुका लगाई है |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments