Friday, March 29, 2024
HomeTrending Nowजिला नियोजन समिति के चुनाव, जिप सदस्य मर्तोलिया ने नहीं लिया भाग

जिला नियोजन समिति के चुनाव, जिप सदस्य मर्तोलिया ने नहीं लिया भाग

पिथौरागढ़, जिला नियोजन समिति ( डीपीसी ) के चुनाव में आज जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने भाग नहीं लिया। मर्तोलिया ने आज मतदान में भाग न लेकर जिला पंचायत को सकते में डाल दिया है।
आज डीपीसी के सदस्यों के लिए मतदान किया गया। जिसमें भाग न लेकर मर्तोलिया ने नयी चर्चा को जन्म दे दिया है। अपनी परिवारिक परिस्थिति के कारण मर्तोलिया एक साल से सक्रिय नहीं चल रहे है। चर्चा चल रही है कि मर्तोलिया जल्दी ही इस पद से त्याग पत्र देने वाले है। मर्तोलिया से इस संदर्भ में सम्पर्क का प्रयास किया गया तो बात नहीं हो पायी।

अंबेडकर नगर मंडल वार्ड 21 के बूथ 100 में “घर-घर भाजपा हर घर भाजपा” महाअभियान के तहत वितरित किये पत्रक, चिपकाये स्टीकर


देहरादून, भाजपा राज्य में आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुट गयी, इसी के अन्तर्गत राजपुर रोड विधानसभा अंबेडकर नगर मंडल एमकेपी वार्ड 21 के बूथ संख्या 100 में “घर-घर भाजपा हर घर भाजपा” महाअभियान के तहत घर घर जाकर झंडे लगाए एवं पत्रक वितरण किए गए | इसके साथ स्टीकर भी चिपकाए गये, इस दौरान उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियां और विकास के कार्यो का लेखा जोखा आम जन के बीच रखा । इस अवसर पर आदरणीय मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, प्रदेश आईटी सेल सोशल मीडिया प्रभारी पूनम शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ऋषभ पाल, वार्ड के सम्मानित अध्यक्ष भाग सिंह नेगी, बूथ अध्यक्ष सत्यम शर्मा,महामंत्री अशोक राठौर, महिला मोर्चा मंडल मंत्री कमला रावत, बूथ मीडिया प्रभारी मंजू चौहान आदि उपस्थित रहे | भाजपा के इस अभियान को स्थानीय निवासियों का भरपूर सहयोग रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments