मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी की पूछी कुशलक्षेम

0
649

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी जी की कुशलक्षेम पूछने उनके आवास डोभालवाला गए। मैक्स हस्पताल में भर्ती के दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश से बाहर थे तो उन्होंने फोन से ही उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।

राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष एवं महासचिव जगमोहन सिंह नेगी व रामलाल खंडूड़ी के साथ सुमन भंडारी भी बलूनी जी का स्वास्थ्य जानने उनके आवास पर पहुंचे।
आपको याद दिलाते चले कि पिछले हफ्ते बलूनी जी के हार्ट से क्लॉट सरक कर नीचे पैरो में आ गया था जिसके चलते हृदय रोग के डॉक्टर योगेन्द्र द्वारा ऑपरेशन कर उनके पैर में स्टंट (बेलून) डाल दिया था।
पुष्कर धामी ने बलूनी जी के परिजनों से भी बात करते हुए कहा कि सरकार हर तरह से आपके साथ है। आप चिंतित न हो। उनके परिजनों में पुत्री शशी बहुगुणा , छोटे पुत्र विजय बलूनी , बड़े पुत्र संजय बलूनी , और उनके नाती पोते मौजूद रहे।