Saturday, April 20, 2024
HomeStatesUttarakhandकोरियोग्राफर प्रेमिका ने लगाई फांसी, मृतका के भाई ने प्रेमी -मां पर...

कोरियोग्राफर प्रेमिका ने लगाई फांसी, मृतका के भाई ने प्रेमी -मां पर उकसाने का केस कराया दर्ज

हल्द्वानी, शहर में एक कोरियोग्राफर की आत्महत्या से हड़कंप मच गया, मिली जानकारी के मुताबिक कोरियोग्राफर प्रेमी के विवाह से मुकरने के बाद फांसी के फंदे पर झूल गई। अब मृतका के भाई ने प्रेमी और उसकी मां पर उसे प्रताड़ित करने और विवाह के वायदे से मुकरने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मां- बेटे के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मिली जानकारी केे अनुसार हल्द्वानी बाजार के एक मोहल्ले की रहने वाली कोरियोग्राफर युवती हल्द्वानी में ही अपना काम करती थी। उसके 19 वर्षीय भाई का कहना है कि उसकी बहन पिछले तीन साल से मुखानी निवासी एक युवक के साथ रिलेशन में थी।

उसका कहना है कि युवक ने उसकी 24 वर्षीय बहन से विवाह का वायदा किया था। लेकिन पिछले कुछ समय से युवक और उसकी मां उसकी बहन को ताने मारने लगे थे और विवाह की बात पर टाल मटोल करने लगे थे। युवती ने यह सारी बातें अपनी नोट बुक मे भी दर्ज की थी। जिसे उसने पुलिस को सौंप दिया है,
शिकायतकर्ता भाई का कहना है कि कल उसकी बहन कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गई। यह बात जब परिजनों को पता चली तो वे आनन-फानन में उसे चिकित्सालय ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, युवक ने अपनी बहन को धोखा देने वाले मुखानी निवासी युवक और उसकी मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने कल देर रात केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments