हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के मणिकर्ण घाटी में बादल फटने से तबाही, कई लापता

0
1928

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के चोज गांव में आज सुबह बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया है. बादल फटने से आई बाढ़ में कई घर बह गए और चार लोगों के लापता होने की भी खबर है. चोज गांव की ओर जाने वाला पुल भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. ग्रामीण दहशत में हैं और कुल्लू प्रशासन को भी सूचित कर दिया गया है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम भी मौके की ओर रवाना हो गई है. जानकारी के मुताबिक कुल्लू के चोज गांव नाला में बादल फटने के बाद आई बाढ़ की चपेट में कई घर बह गए और अभी तक की जानकारी के मुताबिक चार लोग लापता बताए जा रह हैं. इसके साथ ही 2 कैंपिंग साइट भी बह गए हैं बता दें कि कुल्लू में मंगलवार की रात से ही लगातार बारिश हो रही है. बादल फटने से आई बाढ़ के कारण अब लोगों को रेस्क्यू करने में भी प्रशासन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. एसपी गुरुदेव शर्मा ने बताया कि नाले में बादल फटने की सूचना मिली है और अब पुलिस व प्रशासन की टीम मौके की ओर रवाना कर दी गई है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए वे नदी व नालों के किनारे ना जाए.