Saturday, May 18, 2024
HomeTrending Nowकर्मचारियों की मांगो से मुख्यमंत्री को कराया जायेगा अवगत: आदेश चौहान

कर्मचारियों की मांगो से मुख्यमंत्री को कराया जायेगा अवगत: आदेश चौहान

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग चतुर्थ श्रेणी संघ के दिनेश लखेडा बने प्रदेश अध्यक्ष

हरिद्वार,9 दिसम्बर (कुल भूषण) चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का पूर्व घोषित प्रांतीय अधिवेशन/चुनाव राजपूत धर्मशाला कनखल में किया गया। जिसमे विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक रानीपुर आदेश  चौहान ने दीप प्रज्वलित कर अधिवेशन का शुभ आरंभ किया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मनवर सिंह नेगी चिक्तिसा स्वास्थ्य, प्रदेश महामंत्री महासंघ बनवारी सिंह रावत, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जम्बू  प्रशाद, लैब टेकनीशियन असोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज वर्मा, जिला अध्यक्ष महावीर चौहान,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश रावत, प्रदेश महामंत्री दिनेश लखेड़ा समिलित थे।

संघ के पदाधिकारियों ने विधायक आदेश  चौहान का बुखे ओर शाल उड़ा कर स्वागत किया तथा प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री चिकित्सा स्वास्थ्य ने6 सूत्रयी मांग पत्र का ज्ञापन विधयक को सौपा। आदेश चौहान ने प्रदेश के पदाधिकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि वह आपकी मांग मुख्यमंत्री तक पहुँचा कर मुख्यमंत्री से वार्ता कराएंगे।वरिष्ठ अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शम्भू नाथ झा ने कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी और सभी मांगों के निस्तारण के लिए कर्मचारियों को भरोसा दिलाया। इसमें विशेष रूप से संगठन को सहयोग करने के लिये, डॉ महेन्द्र आहूजा, दिनेश अग्रवाल, एच् सी पांडेय, हेमू, सुन्नी, संगीता, महावीर चौहान, अजय कुमार सैनी, यूनिक खुराना, रविश भतीजा, अजय शर्मा, शिव कुमार, मदन आदि ने सहयोग किया।

अधिवेशन के दूसरे चरन में निम्न पदों पर सभी कर्मचारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्रदेश अध्यक्ष पद पर दिनेश लखेड़ा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश पन्त, उपाध्यक्ष दीपक धवन, प्रदेश महामंत्री सुनील सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश, ऑडिटर महेश कुमार, संयुक्त मंत्री रविन्द्र सिंह, संगठन मंत्री छत्रपाल चौहान और अरुण कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। नैनीताल से प्रकाश पांडेय, उत्तरकाशी से महेन्द पडयर, अर्जुन पडयर, पिथौरागढ़ से ललित शाह, चम्पावत से जीवन सिंह, उधम सिंह नगर से भोपाल सिंह शाह, गिरिश पन्त, देहरादून से गुरु प्रशाद गोदियाल, त्रिभवन पाल, टिहरी से मंगल लाल आर्या, भगवती प्रसाद बद्री, अल्मोडा से पूरन सिंह सतवाल, शिव नारायण सिंह, राकेश भवर, ताजवर सिंह, रमेश चंद पन्त, अनिल कुमार, मोहित कुमार, सूरज बलि, राम कुमार, जय नारायण, कमल कुमार, नाथी राम, आशुतोष गैरोला, बाला देवी, नीलम, रजनी, सुदेश, ममता, अनिता, अर्जुन, नरेंद्र भगडी, जीवन कुमार, जोहर सिंह,सुरेन्द्र सैनी आदि शामिल थे। मुख्य चुनाव अधिकारी बनवारी सिंह रावत ओर सहायक चुनाव अधिकारी पंकज वर्मा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को पद एवं गोपनीयता की शपत दिलाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments