Thursday, March 5, 2026
HomeTrending Nowचारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रा 05 सितंबर तक रहेगी बंद

चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रा 05 सितंबर तक रहेगी बंद

देहरादून, राज्य में लगातार जारी बारिश से कई जगह जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बादल फटने/अति वृष्टि के कारण जगह-जगह भूस्खलन और सड़कें बाधित हो रही हैं। इससे जन सुरक्षा की खतरे में पड़ रही है। लिहाजा, उत्तराखंड में लगातार जारी बारिश को देखते हुए, सरकार ने चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रा को 05 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है।
सोमवार को गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि भारी बारिश से प्रदेश में कई जगह भूस्खलन या मलबा आने से मार्ग बाधित हो रहे हैं। जिन्हें सरकार प्राथमिकता पर खोल रही है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा ओर सुविधा को देखते हुए, फिलहाल चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा को 05 सितम्बर 2025 तक स्थगित किए जाने का निर्णय लिया गया है।
यमंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने यात्रियों से अपील की है कि वह प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए फिलहाल यात्रा मार्गों पर प्रस्थान न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी परामर्श का पालन करें। मौसम सामान्य होने एवं मार्ग पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने के उपरांत यात्राओं को पुनः प्रारंभ किया जाएगा।
मंडलायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा सड़क मार्गों की निगरानी, सफाई तथा यात्रियों की सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि धैर्य एवं संयम बनाए रखें तथा यात्रा संबंधी अद्यतन जानकारी के लिए प्रशासनिक नियंत्रण कक्ष से संपर्क करते रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments