Sunday, May 5, 2024
HomeTrending Nowभाजपा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

भाजपा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

हरिद्वार 19 फरवरी (कुल भूषण)  भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वारा महिलाओं को पति की संपत्ति  में  सहखातेदार का अधिकार दिए जाने पर महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़ के नेतृत्व में एवं भाजपा जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान के सानिध्य में धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने पटाखे चला एवं मिष्ठान बांटकर मुख्यमंत्री का धन्यवाद प्रकट किया अनु कक्कड़ ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक कानूनी अधिकार है जो भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को दिया है।

इस कानून के आने से महिला सशक्त हुई है जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान ने कहा की भाजपा सरकार ने लगातार मातृशक्ति को सम्मान दिया है एवं उन्हें आर्थिक मजबूती देने के लिए बहुत सी विकास योजनाओं को लागू किया है इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ नेत्री मंजू शर्मा प्रीति गुप्ता पूनम चौहान रंजना चतुर्वेदी अश्वनी चौहान रूबी बेगम सरिता सिंह सुषमा चौहान स्नेहा संगीता गिरी अनिता वर्मा जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा संजय वर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments