Wednesday, May 8, 2024
HomeStatesPunjabपंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, मान सरकार ने शनिवार...

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, मान सरकार ने शनिवार को ली थी सुरक्षा वापस

चंड़ीगढ़, पंजाब से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाबी गायक के सिद्धू मूसेवाला की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक के सिद्धू मूसेवाला पर मनसा के जवाहर के गांव के पास में फायरिंग हुई है। फायरिंग के बाद मूसेवाला गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें घायल अवस्था में ही मनसा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मूसेवाला के अलावा दो अन्य लोगों के भी घायल होने की खबर है। फिलहाल पंजाब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मूसेवाला को लगातार धमकियां मिल रही थीं।
मूसेवाला पर यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब एक दिन पहले ही पंजाब की भगवंत मान की सरकार ने 224 वीआईपी की सुरक्षा वापस ली थी। इसमें मूसेवाला का भी नाम शामिल था। मूसेवाला ने इस बार विधानसभा चुनाव में भी राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने विजय सिंगला के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। सोशल मीडिया पर मूसेवाला के लाखों फैन हैं। उनकी मां गांव की सरपंच रह चुकी हैं।

 

सिंगर मूसेवाला की हत्या पर गर्म हुई पंजाब की सियासत, भाजपा ने AAP और मान सरकार पर उठाए सवाल

चंड़ीगढ़, पंजाबी गायक के सिद्धू मूसेवाला की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि मूसेवाला को लगातार धमकियां मिल रही थीं। मूसेवाला पर मनसा के जवाहर के गांव के पास में फायरिंग हुई है। मूसेवाला की हत्या पर अब पंजाब की सियासत गर्म हो गई है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने आम आदमी पार्टी ओर पंजाब की भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा है। अपने ट्वीट में भाजपा नेता ने लिखा कि आग की लपटों में घिर गया पंजाब! क्या लोकप्रिय गायक सिद्धू मूसेवाला की निर्मम हत्या वह बदलाव है जिसका आप ने वादा किया था? उन्होंने कहा कि कि परोक्ष रूप से पंजाब चलाने वाले अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा को इस हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। क्या उन्हें सुरक्षा वापस लेने से पहले खतरे के बारे में पता नहीं था?
अमित मालवीय ने आगे लिखा कि दिल्ली के सीएम के रूप में, अरविंद केजरीवाल के पास खुद एक बड़ा सुरक्षा दल है, लेकिन पंजाब जैसे संवेदनशील सीमावर्ती राज्य में नेताओं के पास सुरक्षा नहीं होनी चाहिए। मामले को बदतर बनाने के लिए, पंजाब सरकार ने उन लोगों के नाम जारी किए जिनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी। यह हमलावरों को खुला निमंत्रण था। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला प्रमुख गायक थे। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की गंदी राजनीति के कारण उन पर जानलेवा हमला हुआ जिसमें उनकी जान चली गई। सबसे पहले, वे लोगों की सुरक्षा वापस लेते हैं और फिर उनके नाम प्रकाशित करते हैं, मैंने चेतावनी दी कि यह खतरनाक हो सकता है।

पुलिस उपाधीक्षक (मनसा) गोबिंदर सिंह ने बताया कि 27 वर्षीय मूसेवाला को कई गोलियां लगीं। हमले के समय वह जवाहरके गांव में अपनी जीप में थे। उन्होंने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में मनसासीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और आम आदमी पार्टीके उम्मीदवार डॉक्टर विजय सिंगला से हार गए थे। भाजपा के फतेह जंग सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब सरकार के तरफ से यह बहुत बड़ी चूक है। पांच साल पंजाब के लोग इस पर पछतावा करेंगे। इसका जवाब भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को देना पड़ेगा। हमें डर है कि कहीं 80-90 का दशक न वापस आ जाए। भगवंत मान गृह मंत्री भी हैं उनको इस्तीफा देना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments