Wednesday, April 24, 2024
HomeStatesUttarakhandमुख्यमंत्री व राज्यपाल ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर दी बधाई

मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर दी बधाई

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर सभी मीडिया प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी हैं। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के चौथेे स्तम्भ के रूप में पत्रकारिता देश की राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक आदि विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। स्वतंत्रता आन्दोलन में हिन्दी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हिन्दी पत्र-पत्रिकाओं ने समाज में जन जागरूकता के प्रसार में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि आधुनिक सूचना, तकनीकी एवं सोशल मीडिया के वर्तमान दौर में हिदी पत्रकारिता के समक्ष नई चुनौतियों के साथ ही इसकी प्रासंगिकता भी बढ़ी है।

Uttarakhand Governor: राज्यपाल सेवानिवृत्त ले. जनरल गुरमीत सिंह 15 को लेंगे  शपथ, जानें उनके बारे में - Uttarakhand Governor Retired General Gurmeet  Singh will take oath on 15 know all about himUttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सरकार बनाने का  दावा पेश किया | 🇮🇳 LatestLY हिन्दी

 

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मीडिया प्रतिनिधियों तथा हिंदी पत्रकारिता से जुड़े सभी लोगों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। अपने संदेश में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि राष्ट्रभाषा हिन्दी का संपूर्ण देश में प्रचार एवं प्रसार करते हुए राष्ट्र और समाज के निर्माण में हिन्दी पत्रकारिता ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह गौरव का विषय है कि 30 मई, 1826 को पंडित युगल किशोर शुक्ल जी ने प्रथम हिन्दी समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन आरंभ किया था। उन्होंने कहा कि पत्रकार सैनिकों की तरह राष्ट्र के सच्चे प्रहरी होते हैं, देश के अंदर फैली कुरीतियों को मिटाकर पत्रकार राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान देते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments