Thursday, May 2, 2024
HomeStatesPunjabनायब सिंह सैणी होंगे हरियाणा के नए सीएम, खट्टर लड़ेंगे एमपी चुनाव

नायब सिंह सैणी होंगे हरियाणा के नए सीएम, खट्टर लड़ेंगे एमपी चुनाव

“सीट बंटवारा बना गठबंधन टूटने का बड़ा कारण”

चंडीगढ़, हरियाणा में पांच साल पुराना भाजपा जजपा गठबंधन टूटने और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफा देने के बाद अब भाजपा के सांसद नायब सिंह सैणी को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, कुछ देर पहले उन्होंने कई विधायकों के साथ उन्होंने हरियाणा के राज्यपाल मंगलवार बंडारू दत्तात्रेय से मिल कर उनके सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। सैणी को आज ही सादे समारोह में शपथ दिलाई जाएगी। खट्टर के लोकसभा चुनाव मैदान में उतरने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
उत्तर प्रदेश में भाजपा के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का कहना है कि हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सैनी जमीन से जुड़े नेता हैं। साथ ही ऐसे समाज समाज आते हैं, जो मेहनत के दम पर आगे बढ़ा है। यह भाजपा में ही संभव है कि पार्टी एक आम कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री बन सकता है। पाठक मंगलवार को लोकसभा चुनाव के चलते रोहतक आए हुए थे।

सीट बंटवारा बना गठबंधन टूटने का बड़ा कारण :

हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं। भाजपा के पास 41 विधायक हैं। जजपा के पास 10 विधायक हैं। वहीं सात निर्दलीय भी भाजपा के साथ हैं। ऐसे में सरकार पर कोई संकट नहीं है।
गठबंधन टूटने का बड़ा कारण लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारा बना। जजपा ने हरियाणा की 10 सीटों में से 2 की मांग की थी लेकिन भाजपा को ये मंजूर नहीं था। सूत्रों के अनुसार, भाजपा हरियाणा की सभी दसों सीट पर संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर चुकी है। इसमें हर सीट से तीन से चार उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। पीएम मोदी को टिकटों पर अंतिम मुहर लगानी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments