Friday, April 26, 2024
HomeStatesPunjabसावधान! अगर आपका बच्चा भी चला रहा हैं इंस्‍टाग्राम तो रखें नजर

सावधान! अगर आपका बच्चा भी चला रहा हैं इंस्‍टाग्राम तो रखें नजर

लुधियाना। सोशल मीडिया आए दोस्ती के जाल में फंस कर युवतियां धोखे का शिकार हो रही हैं। ऐसा ही एक मामला लुधियाना से सामने आया है। जानकारी के अनुसार लड़की की एक लड़के से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती गहरी हो गई कि लड़के ने पीड़ित लड़कों को उसके जन्मदिन पर अमृतसर श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के बहाने ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी लड़के की पहचान कुलविंदर सिंह निवासी छपार, गांव जोधा के रूप में हुई है। लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। उसने बताया कि आरोपी कुलविंदर ने उसे इंस्टाग्राम पर रिक्वेस्ट भेजी थी जिसके दोनों में धीरे-धीरे दोस्ती हो गई। शिकायत में बताया गया कि 22 अप्रैल को लड़की का जन्मदिन था और कुलविंदर ने उसे अमृतसर श्री दरबार में जाने की योजना बनाई।
पीड़ित लड़की ने आगे बताया कि वह कुलविंदर के साथ अमृतसर चली गई। इस समय लड़के के साथ ममेरा भाई और एक दोस्त भी था। माथा टेकने के बाद उन्होंने रात अमृतसर में भी रुकने का फैसला किया। लड़के ने 2 कमरे किराए पर लिए और खाना के बाद वह अपने अपने कमरे चले गए। इसके बाद आधी रात को कुलविंद किसी बहाने से उसके कमरे में आया और उसके साथ जबरदस्ती की। यही नहीं कुलविंदर उससे मारपीट भी की और उसकी तस्वीरें खींची। लड़की ने बताया कि उसकी शिकायत के 3 महीने बात जांच चली है। पुलिस ने आरोपी कुलविंदर के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है जिसके पकड़ने के लिए छानबीन की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments