Friday, March 29, 2024
HomeTrending Nowपौड़ी : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने फूंका पुतला, जनता...

पौड़ी : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने फूंका पुतला, जनता को लूट रही केन्द्र व राज्य की सरकार

पौड़ी, देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर जमकर विरोध प्रर्दशन किया। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सिर्फ जनता को लूटने का कार्य कर रही है।

बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, महाकुंंभ हरिद्वार में कोरोना जांच घोटाले सहित कई अन्य मामलों के विरोध में रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने केंद्र व उत्तराखंड सरकार का पुतला फूंक कर नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा व महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष नीलम रावत ने कहा कि देश की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। मंहगाई इतनी बढ़ गई है कि आम आदमी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति भी नहीं कर पा रहा है।

गैस सिलेंडर, पेट्रोल डीजल के दाम हर दिन बढ़ रहे हैं। युवाओं के पास रोजगार नहीं है। सरकार रोजगार उपलब्ध कराने के बजाय जनता का शोषण कर रही है। विरोध स्वरूप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष केंद्र सरकार का पुतला फूंका। पुतला दहन करने वालों मे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवल किशोर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तामेश्वर आर्य, सरिता नेगी, कमला रावत, युधवीर रावत, विनोद दनोसी, भाष्कर बहुगुणा, आशीष नेगी, मोहित सिंह, संजना गुजराल आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments