Sunday, May 19, 2024
HomeTrending Nowगुमखाल-सतपुली के बीच खाई में गिरी मैक्स, 9 लोग घायल

गुमखाल-सतपुली के बीच खाई में गिरी मैक्स, 9 लोग घायल

पौड़ी (सतपुली), लैंसडौन से सतपुली आ रही मैक्स राष्ट्रीय राजमार्ग 534 में कुल्हाड बैंड के पास स्यार गांव के समीप गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में मैक्स में सवार 9 लोग घायल हो गये।
गुमखाल पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कठैत ने बताया कि गुरूवार दोपहर को करीब दो बजे मैक्स वाहन यूके 12 टीबी 1670 लैंसडौन से सतपुली आ रहा था। इसी दौरान सतपुली से पहले स्यार गांव के पास वाहन खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना गुमखाल पुलिस को दी।

सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को खाई से बाहर निकाला। सभी घायलों को आपतकालीन सेवा वाहन 108 की मदद से हंस अस्पताल चमोली सैंण में भर्ती कराया गया है। गुमखाल पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कठैत ने बताया कि दुर्घटना में ग्राम बंदीला निवासी 90 वर्षीय सतेश्वरी देवी पत्नी कुंदन सिंह, 70 वर्षीय सुरेंद्र सिंह नेगी पुत्र कुंदन सिंह, 37 वर्षीय नागेंद्र सिंह नेगी पुत्र सुरेंद्र सिंह, 71 वर्षीय प्रेम सिंह नेगी पुत्र गंगा सिंह, 42 वर्षीय बबीता देवी पत्नी रमेश सिंह, भैरवगड़ी निवासी 68 वर्षीय गोकुल सिंह पुत्र चंद्र सिंह, उतिंडा निवासी 65 वर्षीय चरण सिंह रावत पुत्र माधो सिंह, 65 वर्षीय चालक ओम प्रकाश पुत्र परमानंद, भैंसवाडा निवासी 74 वर्षीय सरतू दास पुत्र पुतलदास घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि सतेश्वरी देवी को गंभीर चोटे आई है। गुमखाल पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कठैत, भीष्म शाह, धनंजय पंत, सुरेंद्र सिंह, राजस्व उपनिरीक्षक सतपुली अतुल बलोदी ने स्थानीय लोगों ने सहयोग से घायलों को खाई से बाहर निकाला।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments