Tuesday, August 25, 2026
HomeStatesUttarakhandराजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में आरटीआई वीक पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई आयोजित

राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में आरटीआई वीक पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई आयोजित

नैनबाग (शिवांश कुंवर), राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में प्राचार्य डॉ. विजेंद्र लिंगवाल के निर्देशन और राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में आरटीआई वीक के उपलक्ष्य में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था — “आरटीआई ने सरकारी विभागों में प्रशासनिक दक्षता और जवाबदेही बढ़ाने में मदद की है।”
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. रवि चंद्रा ने छात्र-छात्राओं को सूचना अधिकार अधिनियम के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी और आगामी विश्वविद्यालय स्तरीय राज्य प्रतियोगिता के बारे में भी अवगत कराया।
प्रतियोगिता में पायल सबरीयाल, साक्षी राणा, सानिया रावत, सोनम, आयुष पंवार, कशिश असवाल और डॉली रावत ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने पक्ष और विपक्ष दोनों में अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।
परिणाम में साक्षी राणा ने प्रथम स्थान, सानिया रावत ने द्वितीय स्थान तथा कशिश असवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजेंद्र लिंगवाल सहित डॉ. संगीता कैंतुरा, डॉ. संगीता सिदोला, डॉ. गुलनाज फातिमा, डॉ. करुणा मिश्रा, डॉ. शीला बिष्ट, डॉ. नीलम प्रहरी, डॉ. संगीता खड़वाल, डॉ. भारती नौटियाल और डॉ. अंचला नौटियाल उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments