Tuesday, April 30, 2024
HomeTrending Nowऑनलाइन परीक्षा सम्पन्न कराने करा प्रदेश में पहला शिक्षण संस्थान बना गुरूकुल...

ऑनलाइन परीक्षा सम्पन्न कराने करा प्रदेश में पहला शिक्षण संस्थान बना गुरूकुल कॉंगड़ी विश्वविद्यालय

हरिद्वार 20 अक्टूबर (कुल भूषण शर्मा) गुरुकुल कांगड़ी (समविश्वविद्यालय) हरिद्वार में  कोरोना काल  में सभी पाठयक्रमों  के अंतिम सेमेस्टर के १८९२ छात्रओं के अंतिम सत्रों  के ऑनलाइन  परीक्षाएं  12 से 25 सितम्बर  पूर्ण सम्पादित करा दी  है | ऑनलाइन के द्वारा परीक्षा  कराकर उत्तराखंड राज्य  में गुरुकुल कांगड़ी (समविश्वविद्यालय)  पहला संस्थान  बन गया  है  सीनेट हाल  में   आयोजित    बैठक   में   कुलपति प्रो रूप किशोर शास्त्री  ने कहा कि परीक्षा कार्यो से जुड़े हुए सभी अध्यापको एवं अन्य कर्मचारियों ने एक उदाहरण पेश किया  कि  विषम  परिस्थितियों में विशेष  कार्य किया जा सकते है। प्राध्यापक  और तकनीकि कर्मचारी बधाई के पात्र है।

प्रो  रूप किशोर शास्त्री ने कहा  में दिनांक 12-25 सितम्बर के मध्य समस्त पाठ्यक्रमों के अन्तिम सत्रों छात्रों की आनलाईन परीक्षा सम्पादित की| यह परीक्षा का दीर्घ अन्तरीय प्रश्नों के आधार पर की गई। इस परीक्षा की यह विशेषता रही  कि  98 % छात्र परीक्षा में सम्मिलित हो सकें।

कुलसचिव प्रो0 दिनेश भट्ट ने कहा कि कोरोना काल में  विश्वविद्यालय  में  ऑनलाइन परीक्षा का कार्य कराना  बहुत  ही मुश्किल  कार्य  था  मगर  परीक्षा  नियंत्रक की टीम ने  जिन्दादिली  ने असम्भव कार्य को सम्भव करके दिखा  दिया | परीक्षाओं के  परिणाम  भी घोषित  होने की प्रक्रिया में  चल रहा है |

प्रो0 एम. आर वर्मा ने कहा कि परीक्षाएँ समय पर कराये जाने हेतु प्रो. पी. सी. जोशी के निर्देशन में एक समिति का गठन किया गया तथा प्रो. विवेक कुमार को परीक्षा अध्यक्ष नियुक्त किय गया। परीक्षा के कार्य सम्पन्न कराये जाने में डा0 अजेन्द्र कुमार, डा0 निशान्त, डा0 सयश भारद्वाज, ललित नेगी अंकित शर्मा और परीक्षा अनुभाग   के प्रभारी  डा  दुर्गेश त्यागी  सहित अन्य तकनीकी कर्म चारियों   ने सहयोग प्रदान किया।  उप परीक्षा  नियंत्रक प्रो0 पी0 सी0 जोशी ने कहा कि विश्वविद्यालय के  मूल्यांकन अनुभाग ने 20 विषयों के परिणाम भी घोषित कर दिये हैं शेष परिणाम भी जल्दी ही घोषित कर दियें  जाएंगे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments