Sunday, May 5, 2024
HomeTrending Nowकिसान कांग्रेस ने फूंका मोदी और योगी का पुतला, जनता की आवाज...

किसान कांग्रेस ने फूंका मोदी और योगी का पुतला, जनता की आवाज दबाने और झूठे मुकदमें दर्ज करने का लगाया आरोप

देहरादून, ललतारौ पुल पर प्रदर्शन करते हुये किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शासन प्रशासन पर जनता की आवाज को कुचलने के लिए झूठे मुकदमें दर्ज करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भाजपा की सरकारों ने जनता की आजादी पर अंकुश लगाने का काम किया तो वे पूरे देश में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

शनिवार को ललतारौ पुल पर किसान कांग्रेस ग्रामीण के जिलाध्यक्ष दिनेश वालिया के नेतृत्व में केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित प्रदेशों में पीड़ितों की आवाज दबाई जा रही है। उनके दुख दर्द में शामिल होने वालों को मिलने नहीं दिया जा रहा है। पाकिस्तान और चीन के बार्डर जैसे हालात प्रदेशों में कर दिए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के साथ धक्कामुक्की कर गिरफ्तार कर लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में पीड़ितों को कैसे न्याय मिलेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष सुंदर सिंह मनवाल और संरक्षक चौधरी संसार सिंह मलिक ने कहा कि रुड़की में प्रशासन ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के बावजूद राज्य सरकार की शह पर प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी और रुड़की जिला अध्यक्ष सेठपाल परमार के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए 50 कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दायर किए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने विपक्ष की आवाज को दबाने का काम किया तो इस आंदोलन को जन आंदोलन में परिवर्तित कर देंगे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, सतीश दुबे, प्रदेश महासचिव उदयवीर चौहान, प्रदेश प्रवक्ता अनुज चौधरी, विजय दीवान, जिला महासचिव मनोज गोस्वामी, जिला सह सचिव रोशनी कालयान, सोनू विश्नोई, ममता, सुंदरी देवी, रवि गुप्ता, रिंकू, बिट्टू देवी, ओमवती, कलावती, मोना देवी, ओमी, अनीता देवी, जोगिंद्र, योगेश सक्सेना, सुचित वालिया, वैभव बिश्नोई, डॉ प्रदीप शर्मा, तरुण कुमार, विपिन, शशि कुमार, बबीता देवी, कौशल देवी आदि शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments