आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ती यूनियन (सीटू) जिला इकाई ने सीएमओ को सौंपा मांगों का ज्ञापन

0
17

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा ) उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन संबद्ध (सीटू) की जिला इकाई ने आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनपद चमोली के कार्यालय पर अपनी प्रमुख मांगों के संबंध में धरना देकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनपद चमोली को ज्ञापन प्रेषित किया।
धरना देने वालों में यूनियन की जिला संयोजक बिना डिमरी, शशि कठैत, सरोज देवी, हेमवती पंत, सुमन पंत, मीना मलेथा, राजेश्वरी, शकुंतला, उमा कंडरी, शकुंतला मैखुरी, गीता गोसाई, शशि सती, मंजू नेगी, दुर्गा देवी, मंगला देवी, सीटू के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, जिला महामंत्री जितेंद्र मल्ल, जिला कोषाध्यक्ष धीरज नेगी, जिला उपाध्यक्ष मदन मिश्रा आदि लोगों ने सीएमओ ऑफिस पर धरना देकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आशाओं की मांगों का ज्ञापन सोपा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आशाओं की जिला स्तरीय जायज मांगों पर अभिलंब कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और शासन स्तर से संबंधित मांगों के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे जाने का आश्वासन दिया। धरना स्थल पर 18 – 20 नवंबर 2026 के सचिवालय कोच के लिऐ यूनियन ने जाने वाले प्रतिभागियों की सूची तैयार की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here