17 सूत्रीय मांगों को लेकर बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच, भर्ती विज्ञापन जारी करने की उठाई मांग

0
77

देहरादून, उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं का आक्रोश एक बार फिर सड़कों पर दिखाई दिया। विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी करने और लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं ने देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के नेतृत्व में प्रदेशभर से पहुंचे युवाओं ने परेड ग्राउंड से सचिवालय तक कूच किया। इस दौरान युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी 17 सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम सिंह कंडवाल ने कहा कि प्रदेश के हजारों युवा लंबे समय से सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कई विभागों में अब तक भर्ती विज्ञापन जारी नहीं किए गए हैं। वहीं, लंबित भर्ती प्रक्रियाओं और परीक्षा परिणामों में देरी के चलते अभ्यर्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here