सनातन संस्कृति के प्रसार व गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ आयोजित होगी दण्डवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

0
81

हरिद्वार  (कुलभूषण ):श्री मिश्री मठ के परमाध्यक्ष श्री श्री 1008 करौली शंकर महाराज, राष्ट्रीय मीडिया संयोजक अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् के आवाह्न पर तीर्थनगरी हरिद्वार में 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाली भव्य दण्डवत यात्रा में शामिल होने के लिये देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब तीर्थनगरी में उमड़ना प्रारम्भ हो गया है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए म.मं. करौली शंकर महाराज ने कहा कि शुक्रवार 30 अक्टूबर को श्री दक्षेश्वर महादेव मंदिर कनखल हरिद्वार से रूद्राभिषेक के पश्चात् प्रातः 8.00 बजे भव्य दण्डवत यात्रा प्रारम्भ होगी। इस यात्रा में श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन कनखल से हजारों श्रद्धालु व साधकगण दण्डवत यात्रा प्रारम्भ कर हरकी पैड़ी तक जायेंगे।
करौली शंकर महाराज ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य हरिद्वार में आयोजित होने वाले आगामी कुम्भ मेला दिव्य एवं भव्य रूप से आयोजित हो, हिन्दू सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार, धर्म का जागरण, देश की एकता व अखण्ड की अक्षुण्णता, मानव जाति को रोग मुक्त, शोकमुक्त, भय मुक्त, भ्रम मुक्त व नशा मुक्त करने का संकल्प, मां गंगा को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प है। इस दण्डवत यात्रा में समूचे भारतवर्ष, नेपाल व अन्य राष्ट्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। साथ ही 31 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से हरकी पैड़ी पर गंगा सेवा अभियान चलाया जायेगा। जिसमें 10000 श्रद्धालुजन भागीदारी करेंगे।
संस्था के प्रबन्धक डॉ0 उमेश सचान ने कहा कि श्रद्धालुओं का हरिद्वार पहुंचाना प्रारम्भ हो गया है। कनखल स्थित नया अखाड़ा उदासीन व अन्य आश्रमों में श्रद्धालुओं के आवास एवं भोजन की व्यवस्था की गयी है। 1000 संस्था के स्वयंसेवक भी आयोजन की व्यवस्था में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here