लोनिवि के मुख्य अभियन्ता से मिला संयुक्त नागरिक संगठन का शिष्टमंडल

0
32

‘गड्ढा युक्त सड़कें , ऊंचे नीचे बेमेल फुटपाथों, अधूरे पेचवर्क आदि कई कार्यो को लेकर सयुंक्त नागरिक संगठन की वार्ता’

देहरादून, शनिवार को हल्की बारिश में सयुंक्त नागरिक संगठन का एक शिष्टमण्डल लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियन्ता राजेश शर्मा से मिला, यमुना कालोनी स्थित कार्यालय में दून शहर की समस्याओं और सुझावों के साथ गहन वार्ता व चर्चा की गई। जिसमें मुख्यतः अधिकतर सड़कों में गड्ढा युक्त सड़कें , ऊंचे नीचे बेमेल फुटपाथों को लेकर , अधूरे पेचवर्क को लेकर , सड़क व किनारे समतलीकरण ना होना , विद्युत विभाग के द्वारा खोदे गड्ढे ना भरने को लेकर , सड़कों में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर , छोटी पुलियों और पानी निकासी हेतु नालें निर्माण को लेकर , गड्ढों में बेतरतीब इंटरलाकिंग टायल को लेकर व साथ ही नागरिकों का मौलिक अधिकार जों गड्ढा मुक्त सड़कों पर गंभीरता से काफी लम्बी वार्ता हुई।
मुख्य अभियन्ता द्वारा भी अपने सभी डिवीजनों के अधिशासी अभियंताओं व अन्य टीम के साथ अलग अलग मार्गों के विषय में हमारी बातों का साथ साथ जवाबतलब करते रहें और निर्देश देते रहें। उनके द्वारा नागरिक संगठन के द्वारा दिये सुझावों को नोट किया और शहर में सड़कों को लेकर कई नई योजनाओं से अवगत कराया। राजेश शर्मा जी ने शहर की अधिकतर सड़कों के गड्ढों को लेकर PWD पेंच App की जानकारी दी कि आमजन इसे भी डाउनलोड करें और तत्काल फोटो खिंचकर इस ऐप पर डालेंगे तों इसका निस्तारण कर आपके मोबाइल पर उसकी दुरस्त होने का छायाचित्र मिलेगा।
शिष्टमण्डल के सदस्यों ने अलग अलग क्षेत्र के अभियंताओं को सड़कों की समस्याओं से अवगत कराया जिस पर सभी समस्याओं को जल्द निस्तारण करने का वायदा किया। सयुंक्त नागरिक संगठन लगातार विभागवार जनमानस की समस्याओं और सुझाओ के साथ अपनी जिम्मेदारी को लेकर हमेशा ही प्रतिबद्ध रहा हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here