बद्रीनाथ में क्लब स्टाइल बीट्स और डीजे सेटअप पर थिरकना देवभूमि की आध्यात्मिक धार्मिक विरासत को कलंकित करने का काम किया

0
600

रुद्रप्रयाग – उत्तराखण्ड क्रान्ति दल ने भूबैकुंठ धाम बद्रीनाथ धाम में क्लब स्टाइल बीट्स ओर डीजे सेटअप का प्रयोग करना धार्मिक मर्यादाओं के साथ खिलवाड़ करार दिया। उक्रांद ने बद्रीनाथ धाम में आयोजित इस प्रकार के कृत्य की घोर निदा करते हुते कहा कि इसके लिये प्रदेश सरकार और सरकारी तंत्र जिम्मेदार है।
उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के केन्द्रीय महामंत्री मीडिया देवेन्द्र चमोली ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार और सरकारी तंत्र सत्ता के मद में इतना मदहोश हो चुका है कि अब उन्हें बद्रीनाथ जैसे मोक्ष धाम भी पर्यटन केन्द्र लगने लगे। सरकार लगातार उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक व धार्मिक पहचान को कलंकित करने का कार्य कर रही है।
धार्मिक यात्रा व धार्मिक आयोजनों को सरकार केवल कमाई का जरिया बनाकर अपने निजी स्वार्थ की पूर्ति करने का काम कर रही है। नेताओं के लिये भीड़ जुटाने के लिये धामों में मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ में भगवान बद्री विशाल के ध्यान योग में कोई विघ्न उत्पन्न न हो धार्मिक परंपराओं के अनुसार वहां शंख बजाना भी वर्जित माना गया है, लेकिन सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में धाम में डीजे की धुन पर थिरकना व मनोरंजन करना करोड़ों सनातनियों की आस्था को चोट पहुंचाने का कार्य किया गया है जो अछम्य है।
बद्रीनाथ हिमालय के अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है। हिमालय केवल हमारी धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं है , बल्कि पर्यावरण और पारिस्थितिकी की दृष्टि से भी अति संवेदनशील छैत्र है। स्थानीय संस्कृति का प्रचार का हवाला देकर धाम में ऐसी गतिविधियां पर्यावरण एवं आस्था के साथ खिलवाड़ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here