रुद्रप्रयाग – विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा माई गोविंद गिरी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बेलनी रुद्रप्रयाग में नमामि भारतम् के तहत ‘वंदे मातरम” के 150 वर्ष के अवसर पर वंदे मातरम् गायन किया गया |
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के द्वारा मां शारदा के सम्मुख़ द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई | विद्यालय के प्रधानाचार्य शशि मोहन उनियाल ने मुख्य अतिथियों का परिचय के साथ स्वागत किया।
कार्यक्रम के संयोजक चंद्रशेखर पुरोहित के द्वारा वंदे मातरम् की प्रस्तावना रखी गई उसके बाद मुख्य वक्ता भजन सिंह खत्री द्वारा वंदे मातरम का संपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डाला गया । इस अवसर पर उपस्थित छात्रों एवं अभिभावको द्वारा संपूर्ण वंदे मातरम् गायन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राय सिंह रावत द्वारा की गयी। उन्होंने वंदे मातरम् पर अपने विचार रखें | कार्यक्रम का संचालन सुनील बमोला द्वारा किया गया | इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




