रुद्रप्रयाग जिला बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र सिंह नेगी की एकतरफा जीत, प्यार सिंह बने सचिव

0
17

रुद्रप्रयाग – जिला बार एसोसिएशन रुद्रप्रयाग के चुनाव आज शान्ति पूर्वक सम्पन्न हुये अध्यक्ष पद पर एडवोकेट सुरेन्द्र सिंह नेगी ने एक तरफा जीत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को करारी शिकस्त दी जबकि काटें की टक्कर में एडवोकेट प्यार सिंह नेगी सचिव पद पर निर्वाचित हुये। उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट पुरुषोत्तम चंद्रवाल ओर कोषाध्यक्ष पद पर एडवोकेट अर्चना चमोली ने जीत दर्ज की।
सुबह से ही कोर्ट कैंपस रुद्रप्रयाग में बार एसोसिएशन के चुनावों को लेकर गहमागहमी बनी रही। जिला बार एसोसिएशन के 66 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद चुनाव अधिकारी गम्भीर सिंह रावत एंव राजीव भंडारी ने चुनाव परिणामों की घोषणा की।
अध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र नेगी ने 52 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को भारी मतों अंतराल से करारी शिकस्त दी। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को मात्र 14 मतों से ही संतोष करना पड़ा । वहीं उपाध्यक्ष पद पर पुरुषोत्तम चंद्रवाल निर्वाचित घोषित हुए।
सचिव पद पर कांटे की टक्कर देखने को मिली महज चार (4) मतों से प्यार सिंह नेगी सचिव पद पर निर्वाचित हुए कोषाध्यक्ष पद पर अर्चना चमोली को जीत मिली। बार एसोसिएशन ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here