समालखा में 79वें अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम की सेवा का शुभारम्भ, शीर्षक होगा ‘जागृति’

0
2578

देहरादून/ संत निरंकारी मिशन का 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा (हरियाणा) में आयोजित किया जाएगा। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में होने वाले इस महासमागम में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु जुटेंगे।

समागम की तैयारियों एवं सेवाओं का औपचारिक शुभारम्भ निरंकारी राजपिता रमित जी द्वारा सेवा स्थल का उद्घाटन कर किया गया। इस अवसर पर संत निरंकारी मण्डल की अध्यक्ष राजकुमारी ‘मामी जी’ एवं सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने उनका स्वागत किया।

उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए राजपिता रमित जी ने कहा कि सेवा में जब ‘मैं’ का भाव समाप्त होकर ‘हम’ का भाव आता है, तभी उसका वास्तविक अर्थ प्रकट होता है। यह मानव जीवन दूसरों के सुख-दुःख में सहभागी बनने के लिए मिला है।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष समागम का मुख्य विषय ‘जागृति’ रखा गया है, जो मनुष्य को अपने भीतर झाँकने, सजग रहने और हर परिस्थिति में प्रभु-स्मरण से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है। सेवा के शुभारम्भ अवसर पर केंद्रीय सेवादल के अधिकारियों सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here