सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की ‘रन फॉर हेल्थ’ प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन

0
1474

मीना और कुशल रहे रन फॉर हेल्थ के विजेता

देहरादून: सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब के तत्वावधान में ‘रन फॉर हेल्थ’ (क्रॉस कंट्री रेस) प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत सचिवालय एटीएम चौक से हुई, जिसे अपर सचिव (सचिवालय प्रशासन) श्री एस. एस. रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सचिवालय परिवार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखना और उनके दैनिक जीवन में सुबह की दौड़ व पैदल चाल को शामिल करने के लिए प्रेरित करना है। क्लब के अध्यक्ष  ललित चन्द्र जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य व फिटनेस को ध्यान में रखते हुए यह प्रतियोगिता वर्ष में दो बार सचिवालय एटीएम चौक से आयोजित की जाती है।

प्रतियोगिता के परिणाम (विभिन्न आयु वर्ग में प्रथम स्थान):

महिला वर्ग:

  • ओपन वर्ग: श्रीमती मीना

  • 30+ आयु वर्ग: श्रीमती सीमा बनकोटी

  • 40+ आयु वर्ग: श्रीमती उर्वा रावत

  • 50+ आयु वर्ग: श्रीमती गोदावरी रावत

पुरुष वर्ग:

  • ओपन वर्ग: श्री कुशल सिंह महर

  • 30+ आयु वर्ग: श्री शोबन सिंह

  • 40+ आयु वर्ग: श्री महेश धर्मशक्तू

  • 50+ आयु वर्ग: श्री खिलानंद जोशी

  • 60+ आयु वर्ग: श्री गजेंद्र नौटियाल

  • 70+ आयु वर्ग: श्री रूपचंद गुप्ता

इस गरिमामयी अवसर पर क्लब के महासचिव  राजेंद्र प्रसाद जोशी, मुख्य सलाहकार जीवन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष श्रीमती रीना शाही, कोषाध्यक्ष  दिनेश घींगा, संप्रेक्षक श्रीमती प्रमिला टम्टा, श्रीमती गोदावरी रावत, गजपाल सिंह रावत,  भूपेंद्र सिंह,  विद्या दत्त जोशी सहित सचिवालय के अनेक अधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here