Friday, August 28, 2026
HomeTrending Nowरक्षाबंधन पर देहरादून के बाजारों में रौनक, कुमार स्वीट शॉप पर उमड़ी...

रक्षाबंधन पर देहरादून के बाजारों में रौनक, कुमार स्वीट शॉप पर उमड़ी खरीदारों की भीड़

देहरादून: पूरे देश के साथ-साथ राजधानी देहरादून में भी रक्षाबंधन पर्व की जबरदस्त धूम देखने को मिल रही है। भाई-बहन के प्रेम के इस पावन त्योहार को लेकर शहर के बाजारों में खासी चहल-पहल है। जहाँ एक ओर रंग-बिरंगी राखियों से दुकानें सजी हैं, वहीं दूसरी ओर मिठाइयों की दुकानों पर भी सुबह से ही ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

राजधानी की प्रसिद्ध ‘कुमार स्वीट शॉप’ पर त्योहार के मद्देनजर विशेष तैयारियाँ की गई हैं, जहाँ लोग अपनी पसंदीदा मिठाइयों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। प्रतिष्ठान के मालिक नितिन कुमार वर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। उन्होंने त्योहार के अवसर पर आम जनता से अपील की कि मिठाई खरीदते समय गुणवत्ता और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य सुरक्षा के लिहाज से हमेशा प्रतिष्ठित दुकानों से ही मिठाइयां खरीदें ताकि त्योहार की खुशियाँ सुरक्षित बनी रहें।Uttarakhand News, Dehradun News, Kumar Sweet Shop,कुमार स्वीट शॉप

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments