देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अब लोग मथुरा की मशहूर पारंपरिक मिठाइयों का लुत्फ उठा रहे हैं। जीएमएस रोड (कांवली) स्थित ‘बृजवासी स्वीट्स’ अपने खास स्वाद और शुद्धता के लिए शहरवासियों की पसंद बन रहा है।
यहाँ का प्रसिद्ध मथुरा पेड़ा मुख्य आकर्षण है। इसके अलावा रसमलाई, मलाई राजभोग, रोज कली और कलाकंद जैसी दूध से बनी पारंपरिक मिठाइयों की भारी माँग है। बृजवासी स्वीट्स के संचालक मनीष वार्ष्णे ने बताया कि गुणवत्ता, शुद्धता और पारंपरिक मथुरा के स्वाद को बनाए रखना ही उनकी प्राथमिकता है। यह सभी मिठाइयां दुकान के साथ ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं।

Recent Comments