नई दिल्ली/देहरादून: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग में नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से स्वीकृति प्रदान कर दी है। पार्टी की ओर से संगठन को मजबूती देने और आगामी जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाने के उद्देश्य से यह बदलाव किए गए हैं।
जारी की गई आधिकारिक सूची के अनुसार:
-
अध्यक्ष (Chairperson): अभिनव थापर
-
उपाध्यक्ष (Co-Chairpersons): भारत शर्मा एवं हर्षित सिंह बिष्ट
-
समन्वयक (Coordinators): मधुसूदन सुंदरीयाळ, रोहित भट्ट, दिनेश चंद्र टम्टा एवं सुश्री जसवीर कौर
कांग्रेस नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। पार्टी को उम्मीद है कि नई टीम के नेतृत्व में उत्तराखंड कांग्रेस का सोशल मीडिया विभाग जनसरोकारों और जनता से जुड़े मुद्दों की आवाज को और अधिक मजबूती, प्रभावशीलता और व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुँचाने का काम करेगा।

Recent Comments