Monday, July 27, 2026
HomeSportsउत्तराखंड पिकलबॉल लीग सीजन-1 का भव्य समापन: रोमांचक फाइनल में हरिद्वार स्मैशर्स...

उत्तराखंड पिकलबॉल लीग सीजन-1 का भव्य समापन: रोमांचक फाइनल में हरिद्वार स्मैशर्स बना चैंपियन

देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित पिकलबॉल कोर्ट पर उत्तराखंड पिकलबॉल लीग (UPL) सीजन-1 का शानदार और रोमांचक समापन हुआ। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हरिद्वार स्मैशर्स ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत हासिल की, जबकि टिहरी वॉरियर्स उपविजेता (रनर-अप) रही।

इस खेल महाकुंभ के मुख्य अतिथि श्री संजय टोलिया जी (उप सचिव मुख्यमंत्री) थे। वहीं, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि (गेस्ट ऑफ ऑनर) के रूप में राज्य मंत्री श्री धीरेंद्र पंवार जी, राज्य मंत्री श्री अशोक वर्मा जी के साथ-साथ श्री देवेंद्र बिष्ट जी और श्री सुखबीर जी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अवसर पर श्रीमती तुलसी, श्री संजय ठाकुर, राकेश ठाकुर, शोभित शर्मा, राकेश प्रेमवानी, विक्रांत ठाकुर, डॉ. अर्चित, उत्कर्ष भारद्वाज, आशीष पतंजलि, अनंत मिश्रा और राजीव नेगी शामिल थे।

विजेताओं को मिली भव्य इनामी राशि (चैक द्वारा):
टूर्नामेंट की चैंपियन बनी हरिद्वार स्मैशर्स की टीम को चमचमाती ट्रॉफी के साथ ₹3 लाख का चैक प्रदान किया गया। वहीं, उपविजेता रही टिहरी वॉरियर्स को ट्रॉफी और ₹1 लाख का चैक सौंपकर सम्मानित किया गया। सभी गणमान्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें पुरस्कृत किया।

लीग का सफल आयोजन:
इस पूरी लीग का सफल आयोजन अमित कुमार (आयोजक) की देखरेख में संपन्न हुआ।
सेमीफाइनल मुकाबलों का रोमांच

FINAL से पहले खेले गए सेमीफाइनल मैचों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला:
• पहला सेमीफाइनल: नैनीताल किंग्स और टिहरी वॉरियर्स के बीच खेला गया, जिसमें शानदार खेल दिखाते हुए टिहरी वॉरियर्स ने 4-2 की बढ़त से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
• दूसरा सेमीफाइनल: देहरादून स्मैश फोर्स और हरिद्वार स्मैशर्स के बीच हुआ, जिसमें हरिद्वार स्मैशर्स ने 6-0 की बढ़त से बाजी मारते हुए फाइनल का टिकट कटाया।

खिताबी मुकाबला (फाइनल) एवं मैच विवरण
टूर्नामेंट का महामुकाबला टिहरी वॉरियर्स बनाम हरिद्वार स्मैशर्स के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने कोर्ट पर जबरदस्त फुर्ती और तालमेल का प्रदर्शन किया। अंततः, हरिद्वार स्मैशर्स ने इस बेहद रोमांचक मैच को 4-2 की बढ़त से जीतकर उत्तराखंड पिकलबॉल लीग के पहले सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल के वूमेंस सिंगल्स के मैच में टिहरी वॉरियर्स की मुस्कान को हरिद्वार स्मैशर्स की स्तुति ने 11 – 1 की बढ़त से हराया, मेंस डबल्स 1 के मैच में टिहरी वॉरियर्स के मयंक और अनिकेत को हरिद्वार स्मैशर्स के सुदर्शन और आरुष ने 11 – 1 की बढ़त से हराया, मेंस डबल्स 2 के मैच में टिहरी वॉरियर्स के दीपक और राजीव हरिद्वार स्मैशर्स के ईशान और रोहन को 11 – 6 की बढ़त से हराया, मिक्स डबल्स के मैच में टिहरी वॉरियर्स के सृष्टि और राजीव को हरिद्वार स्मैशर्स के सिद्धि और रोहन ने 11 – 5 की बढ़त से हराया, वूमेंस डबल्स के मैच में टिहरी वॉरियर्स की मुस्कान और सृष्टि को हरिद्वार स्मैशर्स की सिद्धि और स्तुति ने 11 – 0 की बढ़त से हराया।
मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों और आयोजकों ने अपने संबोधन में उत्तराखंड में पिकलबॉल खेल के बढ़ते क्रेज की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजनों से राज्य के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच मिल रहा है। लीग के शानदार और सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments