Monday, July 27, 2026
HomeTrending Nowविभिन्न होटलों के खिलाफ अभियान में लाखों रुपए की जीएसटी चोरी पकड़ी

विभिन्न होटलों के खिलाफ अभियान में लाखों रुपए की जीएसटी चोरी पकड़ी

‘राज्य कर के संयुक्त आयुक्त अनुराग मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने चलाया अभियान’

देहरादून (एल पी बड़ोनी), राज्य कर के नवनियुक्त आयुक्त प्रतीक जैन के निर्देशों के अनुपालन में संयुक्त आयुक्त अनुराग मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने देहरादून संभाग में विभिन्न होटल एवं रेस्तरां में जीएसटी चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान लाखों रुपए की जीएसटी चोरी पकड़ी गई।
संयुक्त आयुक्त अनुराग मिश्रा ने बताया कि इस अभियान के तहत 6 जून से 8 जून के बीच 15 होटल एवं रेस्तरां की गहन जांच की गई। जांच में पाया गया कि कुछ होटलों एवं रेस्तराओं के द्वारा बिक्री छिपाते हुये जीएसटी की चोरी कर टैक्स जमा नहीं कराया जा रहा था। साथ ही उनके द्वारा अनुचित रूप से इनपुट टैक्स क्रेडिट का भी लाभ लिया जा रहा था। इसके आधार पर अभी तक चार होटल/रेस्टोरेंट व्यवसायियों से जांच के दौरान ही मौके पर टीम ने 79.64 लाख रूपये जमा करवाए गए।
मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में उत्तराखंड में चल रहे पर्यटक सीजन को देखते हुये संभाग के अन्तर्गत स्थित समस्त होटल एवं रेस्तरां कारोबारियों पर विभाग पैनी नजर रखे हुए है तथा कुछ होटल एवं रेस्तरां के विरूद्ध विभाग के पास पुख्ता सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर कर चोरी करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे जीएसटी चोरी करने वाले कारोबारियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
होटल एवं रेस्तरां के विरूद्ध चल रहे इस जांच अभियान की टीम में देहरादून संभाग में तैनात उपायुक्त, प्रीति मनराल, विजय कुमार, अजय बिरथरे, योगेश मिश्रा, निखिलेश श्रीवास्तव, एवं सहायक आयुक्त, अवनीश कुमार पाण्डेय, दीपक सेमवाल, अनंत रजनीश, राजीव तिवारी, उमेश दूबे, तथा राज्य कर अधिकारी, गजेन्द्र भण्डारी, मिनी झिक्वांण, गुलाम गौश, रघुवीर सिंह चौहान शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments