Thursday, July 16, 2026
HomeTrending Nowविशेष लोक अदालत का आयोजन 21 से 23 अगस्त को

विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 से 23 अगस्त को

हरिद्वार (कुलभूषण)सर्वोच्च न्यायालय की ओर से आयोजित समाधान समारोह 2026 के अंतर्गत 21, 22 एवं 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। विशेष लोक अदालत में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित जनपद के 54 मामलो को निस्तारण के लिए रखा गया है।
इस सम्बन्ध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार में एक महत्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने की । जिसमें जनपद के समस्त मध्यस्थ अधिवक्ताओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि हरिद्वार जनपद के कुल 54 मामले सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली में आगामी आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत में चिन्हित किये गये हैं। उन्होंने मध्यस्थ अधिवक्ताओं को निर्देश दिये कि इन सभी मामलों को आगामी विशेष लोक अदालत में पक्षकारों के मध्य आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराने के लिए प्रभावी प्रयास किये जाएं। इस समाधान समारोह के लिए सभी मध्यस्थ अधिवक्ताओं की ओर से विशेष प्री बैठकों का आयोजन किया जायेगा जिससे सभी पक्षकार आपसी सुलह समझौते के लिए मध्यस्थ कार्यवाही में प्रतिभाग कर सकें । बैठक में मध्यस्थ अधिवक्ता राकेश कुमार गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, कुशल पाल सिंह चौहान, अनुज कुमार शर्मा तथा हरपाल सिंह पंवार आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments