देहरादून, उत्तराखंड़ की समृद्ध लोक संस्कृति व पारिवारिक बंधनों को दर्शाती बहुप्रतीक्षित फिल्म “तेरी माया” शुक्रवार 15 मई से बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। लगनी फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 15 से 21 मई तक प्रतिदिन शाम 4:40 बजे मॉल ऑफ देहरादून के सिनेमा हॉल में दिखाई जाएगी।
प्यार, त्याग व रिश्तों की गहराई वाली यह संवेदनशील कहानी पहाड़ी वादियों व लोक जीवन की अनकही दास्तानों को लेकर बनी उत्तराखड़ी फिल्म ‘तेरी माया’ दर्शकों को अपनी जड़ों से जोड़ेगी। फिल्म का निर्माण अवध नारायण प्रसाद ने किया है, जबकि लेखन-निर्देशन संजय सिंह नेगी का है। छायांकन मनोज सती, संगीत निर्देशन रणजीत सिंह व गीत संजय सिंह नेगी ने लिखे हैं। गायकों में साहब सिंह रमोला, आकांक्षा रमोला, सुरेश काला आदि शामिल हैं। संपादन दर्श चितरोड़ा व हेमंत चव्हाण ने किया, जबकि डांस मास्टर अरुण फरासी हैं। निर्माता व निर्देशक ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि परिवार संग सिनेमाघर पहुंचें व उत्तराखंडी भाषा-संस्कृति को बढ़ावा दें। “तेरी माया”— एक ऐसी कहानी, जो सिर्फ देखी नहीं, महसूस की जाती है।
मुख्य सहायक लेखक हेमचंद्र सिंह रावत व सहायक निर्देशक जगतार सिंह कलवाना हैं। फिल्म में सावन गैरोला, भावना कांडपाल, साक्षी काला, पन्नू गुसाईं, नताशा शाह, मोहित घिल्डियाल समेत उत्तराखंड के होनहार कलाकार नजर आएंगे।



Recent Comments