Thursday, August 27, 2026
HomeStatesDelhiअमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, 2 रुपये प्रति लीटर की हुई...

अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, 2 रुपये प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी

नईदिल्ली,। अमूल ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) ने कहा है कि अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति और अमूल फ्रेश की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। कीमतें बढ़ने के बाद अब अमूल का गोल्ड दूध 70 रुपये, शक्ति (गाय का दूध) 32 रुपये, भैंस का दूध 39 रुपये और फ्रेश 57 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। नई कीमतें 14 मई से लागू होंगी।
अमूल का संचालन करने वाली गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) ने बताया कि दूध उत्पादन की लागत बढ़ रही है। पशुओं के चारे, पैकेजिंग और ईंधन की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते कंपनी को दूध के दाम बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा। कंपनी का कहना है कि बढ़ी हुई कीमतों का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचेगा और लागत का असर सीधे डेयरी कारोबार पर पड़ रहा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments